हिंदी शोध संसार
सॉफ्टवेयर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सॉफ्टवेयर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 18 मार्च 2012

आपके कंप्यूटर के लिए सुंदर, आकर्षक और मुफ्त हिंदी फॉट

मैं अपने ब्लॉग के लिए सुंदर हिंदी फॉट की तलाश में था। तलाश पूरी हुई। और मैंने अपने ब्लॉग की फॉंट सैटिंग भी कर ली है। इसके बाद मेरा ब्लॉग सुंदर दिखने लगा है। आप भी अपने ब्लॉग को सुंदर, आकर्षक और मनोरम बना सकते हैं। मगर, ये ब्लॉग अपने सुंदर रूप में तभी दिखेगा जब आपके कंप्यूटर में ये फॉट इंस्टॉल हो।
आपके कंप्यूटर के लिए सुंदर, आकर्षक और मुफ्त हिंदी फॉट यहां से डॉऊनलोड किए जा सकते हैं।
1. सिद्धांत
2. अपराजिता और कोकिला फॉंट
3. लोहित

शनिवार, 28 जनवरी 2012

स्क्राइब फायर ऊबंटू के लिए उत्तम ब्लॉग एडिटर

 
पिछले कई दिनों से ऊबंटू ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए एक उत्तम ब्लॉग एडिटर की खोज कर रहा था। ब्लॉगिलो जैसे कई ब्लॉग एडिटरों को आजमाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सफल नहीं हुआ। अंत में मुझे स्क्राइब फायर मिला। स्क्राइबफायर कई मायनों में विंडो लाइव राइटर की तरह है।

यह एक बेहतर एडिटर है। जिसे आप अपने वेब ब्राऊजर में जोड़कर सीधे वहां से लेख प्रकाशित कर सकते है।

सोमवार, 26 दिसंबर 2011

फॉट के बारे में जानकारी चाहिए

ये शब्द सिद्धांत फॉंट में लिखे जा रहे हैं। ये फॉंट कैसा दिखता है कृप्या जानकारी दें। साथ ही, ये भी बताने की कृपा करें कि हिंदी विकिपीडिया में किस फॉंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। पहले विकिपीडिया में मंगल फॉट का इस्तेमाल हो रहा था, जो सुंदर नहीं दिखता था, लेकिन अब किसी अन्य फॉंट के कारण ये सुंदर दिख रहा है। बताएंगे ये फॉंट कौन सा है।
ये शब्द अपराजिता फॉंट में लिखे गए हैं- प्रतिक्रिया जानना चाहता हूं कि ये किस प्रकार दिख रहे हैं। आप अपनी प्रतिक्रिया से जरूर अवगत कराएं । ये हमारे लिए और भी आवश्यक है।
ये शब्द कॉकिला फॉंट में लिखे जा रहे हैं। प्रतिक्रिया जानना चाहता हूं कि ये फॉंट किस प्रकार दिखते हैं।
सिद्धांत फॉंट यहां से डाऊनलोड किया जा सकता है।
अपराजिता और कोकिला फॉंट यहां से डाऊनलोड किए जा सकते हैं।

रविवार, 18 दिसंबर 2011

पांच मिनटोंमें सीखो कम्प्यूटर पर हिंदी लिखना


नोट- ये लेख लीना जी द्वारा विरचित है। जो leena.mehendale@gmail.com से प्राप्त हुआ है। अंत में मैंने एक छोटी जानकारी मात्र दी है।
बच्चों, अब तो स्कूलोंमें संगणक (कम्प्यूटर) सिखाया जाने लगा और तुममेंसे
कईयोंके घर में भी होगा। तो क्या तुम जानते हो कि संगणक पर हिंदी सीखने
के लिये एक युक्ति है जिसमें केवल आधा घंटा पर्याप्त है। वह भी अंग्रेजी
टंकन-ज्ञान पर निर्भरता के बिना। और अगर पूरी बात कहूँ तो हरेक भारतीय
भाषा सीखनेकी यही युक्ति है।

इस युक्तिका नाम है इनस्क्रिप्ट की-लेआउट अर्थात् संगणकके की-बोर्ड या
कुंजीपटलपर चलनेवाला एक विशिष्ट वर्णक्रम। लेकिन इसे सीखनेसे पहले
तुम्हें बस एक बार अपने संगणककी परीक्षा लेनी है और अगर वह खरा उतरा तो
तुम यह युक्ति सीख सकते हो।
तो पहले संगणककी परीक्षा इस प्रकार -- Go to start -> setting -> control
panel -> Regional and Language -> click
एक खिडकी खुलेगी जिसके ड्रॉप-डाउन मेन्यू पर लिखा होगा - ENG. मेन्यूमें
संसारकी बीसियों भाषाएँ मिलेंगी, और यदि हिंदी भी मिल जाय तो समझो
तुम्हारा संगणक परीक्षा पास हो गया। अब हिंदीको क्लिक करो और अप्लाय तथा
ओके के बटन भी दबाओ।। ऐसा करते ही संगणकके सबसे नीचेवाली पट्टीपर (टास्क-
बार पर) EN दीखने लगेगा और क्लिक करनेपर हिंदी का ऑप्शन भी मिलेगा।
यह काम केवल सबसे पहली बार करना है -- बारबार नही।
अब पहले वर्ड फाईल खोलकर फिर हिन्दी का ऑप्शन ले आओ और कोई भी कुंजी दबाओ
तो हिंदी अक्षर मिलेंगे।
तो अब तुम्हारा संगणक पास हो गया और तुम इनस्क्रिप्ट विधीसे हिंदी सीखना
आरंभ कर सकते हो।

अब कोई चित्र देखो जिसमें इनस्क्रिप्ट ले-आऊट बताया गया है।
इस लेआऊटमें वर्णोंका क्रम वैसे ही चलता है जैसा हमने कक्षा एकमें पढा
होता है -- अर्थात् कखगघ..., चछजझ..., या अआइईउऊ... । अतः कुंजियाँ
खोजनेकी दिक्कत नही है, जो अंग्रेजी सीखनेमें है । साथही इसमें तमाम
व्यंजन दायें और स्वरकी मात्राएँ बाँये हाथसे लगानेका चलन है, जिससे
अपनेआप एक लयसी बँध जाती है और थोडीही प्रॅक्टिसमें टंकनका काम तुम शीघ्र
गतिसे कर सकते हो।

अब चिन्ता छोडो की तुम्हारे कुंजीपटलपर हिंदी स्टिकर तो लगे ही नही हैं
-- बस निश्चिंत होकर चित्र देखो, अपना कुंजीपटल देखो और सीखो यह युक्ति।

पहले दो मिनटोंमें सीखो बीस अक्षर
कख-गघ --- सामान्य कुंजीपटलके अंग्रेजी अक्षर K-I की जोडी देखो। यही कख
और गघ हैं।
तथ- दध --- अगली दो कुंजियाँ L-O हैं जो तथ, दध के लिये हैं,
चछ- जझ --- अगली चछ,जझ की
टठ -डढ --- और उससे अगली टठ डढ की।
र ह --- क के बाँई ओर JU की कुंजीसे र-ह लिखते हैं और
पफ -बभ ---उससे बायें H-Y पर पफ, बभ हैं।
कुंजियोंकी ये जगहें समझकर आत्मसात् करनेको दो मिनट पर्याप्त हैं।
कठिन (भारी) अक्षरके लिये (अर्थात् खघ,थध,छझ,ठढ,फभ) शिफ्टके साथ कुंजी
दबानी होगी।

अगले दो मिनटोंमें सीखो और बीस अक्षर

बाँईं ओर की पाँच कुंजी-जोडियों बाराखडी के दस स्वरोंके लिये हैं। इन्हे
भी हमने पहली कक्षामें रटा था -- अआइईउऊएऐओऔअंअः

अ आ – अंग्रेजी अक्षर DE की जोडी
इ ई – FR की जोडी
उ ऊ – GT की जोडी
ए ऐ – SW की जोडी
ओ औ – AQ की जोडी
इनका क्रम ओऔ,एऐ,अआ,इई,उऊ रखा गया है क्योंकि इसमे सुविधा है। यहाँ
अंग्रेजी अक्षर मैंने केवल पहली बार जगह बताने के लिये लिखे हैं, याद
करने के लिये नही।
शिफ्टकुंजी के साथ लिखनेपर स्वतः स्वर लिखा जाता है परन्तु किसी व्यंजनकी
मात्रा लगाने के लिये शिफ्ट कुंजी नही लगेगी।
इस प्रकार दस मात्राएँ तथा उन्हें लगाने का तरीका समझने के लिये अगले दो
मिनट पर्याप्त हैं।

इन कुंजियोंको समझकर यदि हम प्रॅक्टिस करें --
काकी, चाची, दादी, ताई, ताऊ, बाबा, पापा, काका, चाचा, टाटा, दीदी -- तो
इस कुंजी रचना की सरलता तत्काल मोह लेती है।

बचे अक्षरोंको एक बार ढूँढ कर समझ जा सकता है।
शिफ्टके साथ ५,६,७,८, अंकोंकी कुंजियोंसे ज्ञ त्र क्ष श्र तथा + की
कुंजीसे ऋ लिखते हैं।
सबसे निचली पंक्ति में तिसरी कुंजीसे आरंभ कर म (शिफ्ट के साथ ण), न, व,
ल (शिफ्ट के साथ मराठी, कन्नड आदि भाषाओंका ळ), स (शिफ्ट के साथ श), ष
तथा अन्तिम कुंजीपर य (शिफ्ट के साथ बंगालीका दूसरा य) हैं।
ड से अगली कुंजी पर ञ है। शिफ्ट के साथ ह की कुंजीसे ङ लिखते हैं।
अनुस्वार के लिये अक्षर लिखने के बाद अंग्रेजी X की कुंजी लगाना। इसे
शिफ्ट के साथ लगानेपर चंद्रबिंदु लगता है।
जरासे अभ्यास से ये याद हो जाते हैं।

संयुक्त अक्षर
संस्कृत के नियमानुसार व्यंजन में अ लगाकर उसे पूरा किया जाता है। जब कि
यहाँ किसी भी कुंजीसे पूर्ण व्यंजन लिखा जाता है ताकि अ की मात्रा बारबार
न लगानी पडे। अतः इस कुंजीपटलमें अ की कुंजी (Dअक्षर पर) लगानेपर वहाँ
हलन्त लगता है और अगला व्यंजन उसमें जुड जाता है।
यदि लिखना हो क्रम तो क , हलन्त ,र ,म
परंतु कर्म लिखने के लिये क, र , हलन्त , म लिखा जायगा।
कृपा लिखनेके लिये क में ऋ की मात्रा (बिना शिप्ट के) और विसर्ग चिह्न के
लिये शिफ्टके साथ - की कुंजी लगती है।
संगणक के सामने बैठकर लिखने लगो तो यह सब पढनेमें जितना समय लगता है उससे
आधे समय में ही यह सब सीखा जाता है।

यदि संगणक ही परीक्षा में फेल गया तो तुम्हें उसकी मदद करनी पडेगी।
Regional and Language के मेन्यू में हिंदी न मिले तो उसे विण्डोजकी सीडी
से लोड करना पडेगा। विण्डोज ऑपरेटिंग सिस्टम की सीडी में एक i386 फाईल
होती है जिससे ये हिंदी फॉण्ट संगणककी समझ में आते हैं। यह फाइल विण्डोज
की सीडी पर रखी होती है, लेकिन हर संगणक पर बाय डिफाल्ट लोड नही होती ।
इसीलिये तुम्हें अलगसे डालनी पडेगी। यदि तुम्हारे पास सीडी न हो तो किसी
दोस्तकी सीडीसे i386 फाईल को पेनड्राइव्ह पर ले आओ और उससे लोड करो।
तो बस सीखो हिंदी फटाफट और भेजो मुझे हिंदी ईमेल मेरा पता है --
leena.mehendale@gmail.com
यदि संभव हो तो इनस्क्रिप्ट सीखने का एक विडियो भी देखो जो मैंने अपनी
यूट्यूब sanskrittv पर रखा है।

संपूर्ण विधि को वीडियो में देखने लिए इस लिंक को चटकाएं
विशेष नोट- हां, अगर संगणक(कंप्यूटर) परीक्षा में असफल हो गया हो तो एक और युक्ति से उसमें हिंदी सक्षम किया जा सकता है।
बस अपने संगणक में हिंदी टूलकिट इंस्टॉल कर लीजिए और इस लेख में बताए गए नियम के अनुसार कंट्रोल पैनल में जाकर हिंदी भाषा विकल्प सेट कर लीजिए।
इस कड़ी में सब कुछ विस्तार से बताया गया है और यहां से हिंदी टूलकिट डाऊनलोड किया जा सकता है।--
यहां से--

सोमवार, 7 नवंबर 2011

यू-ट्यूब बॉक्स-ऑफिस पर फिल्म देखना वाकई शानदार अनुभव है


यू-ट्यूब पर अनायास ही, बॉक्स-ऑफिस पेज पर चला गया. जहां दर्शको के लिए चुनिंदा हिंदी फिल्में देखने के लिए उपलब्ध है। बिल्कुल थियेटर के स्टाइल वाले स्क्रीन पर ऑन-लाइन फिल्म देखना वाकई शानदार अनुभव रहा।

संगीत प्रेमियों के लिए अनमोल खजाना

गूगल क्रोम का इस्तेमाल(उबंटू पर क्रोम का मिलता-जुलता वर्जन-क्रोमियम इस्तेमाल कर रहा हूं- निश्चित तौर प गूगल क्रोम में भी ये चीज होगी) पर SAAVN नामक एक प्लग इन है.. जो एक तरह से नए पुराने गीतों का अनमोल खजाना है। जहां आप हजारों-हजार गाने ऑन-लाइन सुन सकते हैं।
सावन का लिंक






हां आप यहां अपना पसंदीदा गानों की सूची सहेज सकते हैं।


तो आजमाकर देखिए इस बेहतरीन और लघु प्लग-इन को

शनिवार, 6 अगस्त 2011

स्क्राइबस- एक बिल्कुल मुफ्त और उत्तम डेस्कटॉप पब्लिशिंग सॉफ्टवेयर



स्क्राइबस एक मुफ्त डेस्कॉप पब्लिशिंग सॉफ्टवेयर है। जिसके माध्यम से आप प्रिंट के लिए तैयार साम्रगी तैयार कर सकते हैं। आप मैगजिन का ले-लाउट तैयार करना चाहते हैं या न्यूजलेटर। सबके लिए ये एक उत्तम सॉफ्टवेयर है।
इसे यहां से डाऊनलोड किया जा सकता है।

इसका इस्तेमाल सीखने के लिए तीन वीडियो मुहैया कराए गए हैं जिसे आप डाउनलोड करके इसके माध्यम से इस सॉफ्टवेयर का प्रयोग सीख सकते हैं-
वीडियो डाऊनलोड करना बिल्कुल आसान है ज्यादा जानकारी के लिए यहां जाएं।
अब एक झलकी। मैंने इस वीडियो को देखकर स्क्राइबस से एक पेज तैयार किया है- बताइये कैसा लगा।






सोमवार, 27 जून 2011

उबंटू के लिए कुछ टर्मिनल कमांड


ऊबंटू एक मुफ्त ऑपरेटिंग सिस्टम है। जिसकी इतनी सारी विशेषताएं है कि कई लोग इसे माइक्रोसॉफ्ट विंडो से बेहतर मानते हैं(इनमें मैं भी शामिल हूं)। खैर सच्चाई तो आप खुद के प्रयोग से जान सकते हैं। मैंने ऊबंटू १०.१० इंस्टॉल कर रखा है। शुरू-शुरू में मैं भी परेशान था। इसमें ऑडियो-वीडियो अनुप्रयोग नहीं चल पाते थे। अब सब कुछ चकाचक चल रहा है। कहने का मतलब नया-नया ऊबंटू इंस्टॉल के बाद, ये कुछ बच्चे जैसा लगता है। इसे बड़ा बनाने के लिए कुछ युक्तियां चलानी पड़ती हैं। इन युक्तियों में कुछ इस प्रकार हैं। जिनके लिए द इंडक्सर ब्लॉग, मल्टीमीडियाबूम, यूनिक्समैन को धन्यवाद।
इन युक्तियों को टर्मिनल में चलाने होंगे। उबंटू-१०.१० में टर्मिनल खोजने के लिए ctrl+alt+T दबाइये या- Applications–>Accessories–> Terminal में जाकर टर्मिनल खोंलें। याद रखें इन युक्तियों को चलाने के लिए इंटरनेट कनेक्शन जरूरी है।
    . अपने सॉफ्टवेयर रिपोजिटरी सूची को विस्तृत करें।
    अपने स्रोत को विस्तृत करने के लिए आप अपने टर्मिनल में ये टाइप करें या कूट नकल कर चिपकाएं।
sudo gedit /etc/apt/sources.listयहां एक स्रोत सूची खुलेगा। 
ये सूची पूर्ण नहीं है। पूर्ण सूची यहां है। पूर्ण सूची को अधूरी सूची के 
स्थान पर चिपका दें और इसे संचित करें। अब कुछ रिपोजिटरी आयात करें। 
इसके लिए टर्मिनल में टाइप करें-

sudo apt-key adv --recv-keys --keyserver keyserver.ubuntu.com DCF9F87B6DFBCBAE F9A2F76A9D1A0061 A040830F7FAC5991 2EBC26B60C5A2783
अब अपने कंप्यूटर को अपडेट करें। इसके लिए टर्मिनल में टाइप करें।
sudo apt-get update && sudo apt-get dist-upgrade
अब आप जो कुछ करेंगे। उन्नत संस्करण में होगा।
2. एंटी-वायरस
विंडो के लिए एंटी-वायरस- एवीजी एंटीवायरस, एनएवी, ट्रेंड-माइक्रो, एफ-प्रोट, कैस्परस्काई।
ऊबंटू के लिए- क्लैमएवी, एवास्ट
क्लैमएवी डाउनलोड करने के लिए- टर्मिनल में टाइप करें।
sudo apt-get install clamav clamtk
एवास्ट डाऊनलोड करने के लिए टर्मिनल में ये टाइप करें या नकल कर चिपकाएं और इंटर दबाएं-
wget http://files.avast.com/files/linux/avast4workstation_1.3.0-2_i386.deb && sudo dpkg -i avast4workstation_1.3.0-2_i386.deb
ये आपको एसेसरिज में अवास्ट एंटीवायरस के रूप में मिलेगा।
3. स्रोत निर्माण के लिए आवश्यक- इसे नकल कर चेपें और इंटर दबाएं।
sudo apt-get install build-essential checkinstall cdbs devscripts dh-make fakeroot libxml-parser-perl check avahi-daemon
4. जावा रन टाइम इंवायरॉनमेंट बहुत जरूरी है- ये पाने के लिए टर्मिनल में चिपकाएं(ऊँ)
Java is a very important thing to install, now that many programs like Azureus need it to run. So type:
sudo apt-get install sun-java6-jre sun-java6-plugin equivs
5. मल्टीमीडिया-
विंडो के लिए- रियल प्लेयर, विंडो मीडिया प्लेयर, एमप्लेयर
ऊबंटू के लिए- वीएलसी, एमप्लेयर, हेलिक्स प्लेयर
वीएलसी सभी ऑडियो-वीडियो चला सकता है। इसलिए इसे इंस्टॉल करें। ऊँ।
sudo apt-get install vlc mplayer
कुछ सामान्य कोडेक- ऊँ
sudo apt-get install non-free-codecs libxine1-ffmpeg gxine mencoder mpeg2dec vorbis-tools id3v2 mpg321 mpg123 libflac++6 ffmpeg libmp4v2-0 totem-mozilla icedax tagtool easytag id3tool lame nautilus-script-audio-convert libmad0 libjpeg-progs libmpcdec3 libquicktime1 flac faac faad sox ffmpeg2theora libmpeg2-4 uudeview flac libmpeg3-1 mpeg3-utils mpegdemux liba52-dev
*जी-स्ट्रीमर। ऊँ।
sudo apt-get install gstreamer0.10-ffmpeg gstreamer0.10-fluendo-mp3 gstreamer0.10-gnonlin gstreamer0.10-pitfdll gstreamer0.10-sdl gstreamer0.10-plugins-bad-multiverse gstreamer0.10-schroedinger gstreamer0.10-plugins-ugly-multiverse totem-gstreamer
*कुछ अन्य प्रतिबंधित अतिरिक्तांक
sudo apt-get install gstreamer-dbus-media-service gstreamer-tools ubuntu-restricted-extras
*डीवीडी सक्षम करें।
sudo apt-get install libdvdcss2 && sudo /usr/share/doc/libdvdread4/./install-css.sh
*फ्लैश सक्षम करें।
sudo apt-get install gsfonts gsfonts-x11 flashplugin-nonfree
  1. अपने डेस्कटॉप को मनोहारी बनाएं
    टर्मिनल पर इसे चिपकाएं-
sudo apt-get install simple-ccsm



  1. क्या विंडो सॉफ्टवेयर याद आ रहे हैं, उन्हें ऊबंटू पर चलाना चाहते हैं.
    विंडो पर चलने वाले सॉफ्टवेयर उबंटू पर चलाए जा सकते हैं। और इसके लिए प्लेऑनलिनक्स इंस्टॉल करें। ऊँ।
sudo apt-get install wine playonlinux
8. अनुप्रयोग संचालक
ये एक ऑपन सोर्स युक्ति है जो किसी प्रोग्राम को किसी ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलाने की अनुमति देता है।
wget http://hacktolive.org/files/app_runner/App_Runner_0.2.deb && sudo dpkg -i App_Runner_0.2.deb
अब उस फाइल या प्रोग्राम पर दायी क्लिंक करें और रन द एप्प चलाएं

. क्लिपबोर्ड प्रबंधन-
आप पाएंगे कि उबंटू एक साथ एक से ज्यादा फाइल को कॉपी नहीं कर पाता है। इस समस्या का समाधान आप इस अनुप्रयोग को इंस्टाल करके कर सकते हैं।
Glipper
sudo apt-get install glipper
.Parcellite
sudo apt-get install parcellite

गुरुवार, 23 जून 2011

फायरफॉक्स ५.० आधिकारिक तौर पर जारी हो गया है

फायरफॉक्सफायरफॉक्स ५.० जारी हो गया है। इसे यहां से डाऊनलोड किया सकता है। जाहिर है कि फॉयरफॉक्स ५.० पिछले संस्करणों से काफी बेहतर है।

रविवार, 19 जून 2011

कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग बिल्कुल आसान- हिंदी टाइपिंग सीखने के लिए बेजोड़ और मुफ्त सॉफ्टवेयर

  • आपको हिंदी टाइपिंग नहीं आती है।
  • आपकी टाइपिंग गति कम है।
  • कंप्यूटर टेस्ट देना चाहते हैं- हिंदी में गति नहीं बन पा रही है
  • टाइपिंग में फॉंट की समस्या से जूझ रहे हैं।
तो इस समस्याओं का एक ही समाधान है और वो है कंप्यूटर पर हिंदी को स्थापित करने वाले महान हिंदी प्रेमी बालेंदु शर्मा दधीच द्वारा विकसित सॉफ्टवेयर स्पर्श-

गुरुवार, 24 फ़रवरी 2011

ऊबंटू के साथ हमारा अनुभव



अक्सर कहा जाता है कि मुफ्त में क्या मिलता है। मगर, मुफ्त में कई बार ऐसी चीजें मिल जाती है तो ना सिर्फ बहुमूल्य होती है, बल्कि वह कई मायनों में खरीदी हुई चीजों से भी बेहतर हो सकती है। मुक्त स्रोत(ओपन सोर्स) में उपलब्ध कंप्यूर संसाधन तंत्र(ऑपरेटिंग सिस्टम) ऊबंटू के बारे में ऐसा ही कुछ कहा जा सकता है। ऊबंटू संसाधन तंत्र न सिर्फ मुफ्त है, बल्कि तेज और विश्वसनीय है। इस संसाधन तंत्र के इस्तेमाल के लिए विषाणुरोधी(एंटी वायरस) भी नहीं चाहिए।
........................

इससे पहले भी कई बार उबंटू को अपने कंप्यूटर पर संस्थापित(इंस्टॉल) करने की कोशिश की। लेकिन सफल नहीं रहा। इसका एक और एकमात्र कारण था कि मैं ऊबंटू को उसके अंतर्जाल पृष्ठ(इंटरनेट पेज-साइट) से डाऊनलोड करके सीधे संस्थापित (इंस्टॉल) करने की कोशिश करता था। इस दौरान इसमें कुछ तक गड़बड़ी पैदा हो जाती थी और ऊबंटू संस्थापित नहीं हो पाता था.

तब ध्यान गया संस्थापित करने के चरणों पर जो कि ऊबंटू के डाऊनलोड पेज पर मौजूद है। ऊबंटू कैसे संस्थापित करें- विधियों के तहत डाऊनलोड पृष्ठ से ऊबंटू डाऊनलोड कर लिया और 700 एमबी के एक सीडी पर उसे बर्न(राइट) कर लिया। और फिर संस्थापित करने की कोशिश की। 
 

यहां एक बात और बताना चाहूंगा कि मेरे लैपटॉप(लाडला) में पहले से विंडो विस्टा संसाधन तंत्र मौजूद है। विस्टा के साथ ऊबंटू संस्थापित करने की कोशिश की। चरणबद्ध तरीके से सबकुछ होता गया। और अंत में लाडले पर ऊबंटू संस्थापित हो गया।

परेशानियां और उसका समाधान-
  1. ऊबंटू के साथ पहली जो परेशानी आई वो थी शब्दकूट(पासवर्ड) नहीं स्वीकार करना- शुरू शुरू में जब मैं उपभोक्ता(यूजरनेम) के साथ शब्दकूट(पासवर्ड) डालता था तो कंप्यूटर शब्दकूट असंगत बताता था। मैने सीडी से दोबारा ऊंबंटू संस्थापित करने की कोशिश की। पहले कंप्यूटर से ऊबंटू असंस्थापित हुआ, फिर संस्थापित हो गया। इसबार मैंने शब्दकूट(पासवर्ड) के साथ साथ उपभोक्ता(यूजरनेम) भी बदल दिया। इंस्टॉल करने के बाद कंप्यूटर फिर से चलाया। तो नए उपभोक्ता और शब्दकूट के साथ कंप्यूटर चल पड़ा।
    (परेशानी की वजह- विंडो विस्टा के उपभोक्ता(यूजरनेम) पर उबंटू को चलने की कोशिश की, इसलिए पासवर्ड नहीं ले रहा था। बाद में उपभोक्ता बदल दिया तो शब्दकूट काम करने लगा)


  2. दूसरी परेशानी इंटरनेट कनेक्शन को लेकर हुई। विंडो विस्टा पर इंटरनेट था, मगर ऊबंटू पर काम नहीं कर रहा था। मैंने खुद ऊबंटू पर इंटरनेट सैटिंग की। सैंटिग्स तो हो गया पर इंटरनेट शॉर्टकट के अभाव में काम नहीं हो पाया। मैने सेवा प्रदाता(सर्विस प्रोवाइडर से संपर्क किया) उसने ब्राऊजर सैटिग्स चालू कर दिया और ये समस्या भी समाप्त हो गई।
  3. तीसरी समस्या- भाषा को लेकर थी जो इंटरनेट जुड़ते ही समाप्त हो गई। और पूरे कंप्यूटर पर हिंदी भाषा सेट हो गई। की-बोर्ड सैटिंग भी कर ली।
  4. चौथी समस्या डीवीडी प्लेयर को लेकर थी। ऊंबटू में मौजूद प्लेयर पर कुछ प्लग-इन डाऊनलोड कर लिया और डीवीडी भी चलने लगा।

इस तरह समस्याएं खत्म हो गई। ज्यों-ज्यों ऊबंटू का प्रयोग करता जा रहा हूं। यह मेरा पसंदीदा संसाधन तंत्र बनता जा रहा है। आगे और भी चर्चा करेंगे।

रविवार, 18 अक्टूबर 2009

आपकी जरूरत के तमाम मुफ्त सॉफ्टवेयर- सॉफ्टवेयर

  1. ऐड-मंचर-

    विज्ञापन की वजह अगर कोई साइट खुलने में दर कर रही हो, तो आप विज्ञापन के बगैर भी साइट खोल सकते हैं. इसके लिए आपको ऐड-मंचर इंस्टॉल करना होगा. एड-मंचर साइट से विज्ञापन को वैसे ही खा जाता है जैसे भैस घास.



  2. एवीजी विषाणुरोधी- कंप्यूटर में विषाणुओं के संक्रमण का खतरा है जब आप जाल का विचरण कर रहे होते हैं. ऐसे में आपको किसी मजबूत सुरक्षा तंत्र की सुरक्षा चाहिए. एवीजी वैसा ही मजबूत सुरक्षा तंत्र है. निजी उपयोग के लिए यह मुफ्त है. मैं पिछले दो सालों से उपयोग कर रहा हूं कही कोई शिकायत नहीं है.


शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2009

आपकी जरूरत के तमाम मुफ्त सॉफ्टवेयर-2

  1. विंडोज लाइव राइटर- हृदयांजलि के इस पृष्ठ पर आप जो पोस्ट देख रहे हैं वो विंडोज लाइव राइटर द्वारा प्रकाशित किए गए हैं. आप अपने ब्लॉग पोस्ट को और भी बढ़िया तरीके से लिखकर प्रकाशित कर सकते हैं. आप अपने कंप्यूटर में मौजूद चित्र, वीडियो आदि आसानी से अपने पोस्ट में जोड़ सकते हैं. आपको अपने पोस्ट को सजाने के लिए ऑनलाइन रहने की जरूरत नहीं है. ऑफ लाइन सजाइये और ऑनलाइन रहते हुए प्रकाशित कर डालिए. फोटो एलबम, तालिका, वीडियो आदि सबकुछ. आजमाइये.overview
  2. ओपेरा- ओपेरा एक बहुत ही बढ़िया, सुरक्षित और तेज जाल-विचरक यानी ब्राउजर है. आजमा सकते हैं मर्जी आपकी.thumb-panels
  3. केएमपी प्लेयरकेएमपी प्लेयर मेरा पसंदीदा ओडिया-वीडियो प्लेयर है. मैं इसे करीब डेढ़ साल से प्रयोग में ला रहा हूं. अच्छा क्या, मेरे लिए सबसे अच्छा प्लेयर है. इसकी त्वचा काफी सुंदर है. देखिए. 1434_KMPlayer1434

बुधवार, 14 अक्टूबर 2009

आपकी जरूरत की तमाम मुफ्त सॉफ्टवेयर

  1. ऑपन-ऑफिस:- ओपन ऑफिस एम एस ऑफिस का बहुत ही अच्छा और मुफ्त विकल्प है.  इसमें फाइल को पीडीएफ में भी जमा करने का विकल्प मौजूद है. साथ ही यह ग्राफिक्स और स्प्रीड शीट के रूप में बेहतर कार्य करता है.
  2. सुमात्रा पीडीएफ:- एडोब रीडर का बेहत विकल्प.  मात्र डेढ़ एमबी का छोटा फाइल.
  3. फॉक्सिट रीडर- एडोब रीडर का बेहतर विकल्प. एकदम तेज और तंदुरुस्त. साथ ही छोटा भी.
  4. फायर-फॉक्स- इस अंतर्जाल विचरक यानी ब्राउजर का को जवाब नहीं, दुनिया के बहुत से लोग इसके मुरीद हैं. मैं भी हूं. आप भी हो जाएंगे. एकदम तेज, सुरक्षित और बढ़िया.

काम के मुफ्त सॉफ्टवेय

  1. ऑपन-ऑफिस:- ओपन ऑफिस एम एस ऑफिस का बहुत ही अच्छा और मुफ्त विकल्प है. इसमें फाइल को पीडीएफ में भी जमा करने का विकल्प मौजूद है. साथ ही यह ग्राफिक्स और स्प्रीड शीट के रूप में बेहतर कार्य करता है.
  2. सुमात्रा पीडीएफ:- एडोब रीडर का बेहत विकल्प. मात्र डेढ़ एमबी का छोटा फाइल.
  3. फॉक्सिट रीडर- एडोब रीडर का बेहतर विकल्प. एकदम तेज और तंदुरुस्त. साथ ही छोटा भी.
  4. फायर-फॉक्स- इस अंतर्जाल विचरक यानी ब्राउजर का को जवाब नहीं, दुनिया के बहुत से लोग इसके मुरीद हैं. मैं भी हूं. आप भी हो जाएंगे. एकदम तेज, सुरक्षित और बढ़िया.

सोमवार, 12 अक्टूबर 2009

लिंगोज आपके लिए बढ़िया डिक्शनरी

अंतर्जाल पर दर्जनों डिक्शनरी मौजूद हैं. wordnet से लेकर oxford तक. लेकिन lingoes क्या कहना! लिंगोज एक साथ कई डिक्शनरियों की सुविधा देता है. साथ ही करेंसी कनवर्टर, वेट कनवर्टर, एडवान्स्ड कलकुलेटर, आदि बहुत कुछ. इसके साथ आप ग्रामर भी लोड कर सकते हैं. यानी जैक ऑफ मेनी ट्रेड्स एंड मास्टर ऑफ ऑल.
http://www.lingoes.net/en/lingoes128_8