हिंदी शोध संसार
कंप्यूटर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कंप्यूटर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 18 मार्च 2012

आपके कंप्यूटर के लिए सुंदर, आकर्षक और मुफ्त हिंदी फॉट

मैं अपने ब्लॉग के लिए सुंदर हिंदी फॉट की तलाश में था। तलाश पूरी हुई। और मैंने अपने ब्लॉग की फॉंट सैटिंग भी कर ली है। इसके बाद मेरा ब्लॉग सुंदर दिखने लगा है। आप भी अपने ब्लॉग को सुंदर, आकर्षक और मनोरम बना सकते हैं। मगर, ये ब्लॉग अपने सुंदर रूप में तभी दिखेगा जब आपके कंप्यूटर में ये फॉट इंस्टॉल हो।
आपके कंप्यूटर के लिए सुंदर, आकर्षक और मुफ्त हिंदी फॉट यहां से डॉऊनलोड किए जा सकते हैं।
1. सिद्धांत
2. अपराजिता और कोकिला फॉंट
3. लोहित

शनिवार, 28 जनवरी 2012

स्क्राइब फायर ऊबंटू के लिए उत्तम ब्लॉग एडिटर

 
पिछले कई दिनों से ऊबंटू ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए एक उत्तम ब्लॉग एडिटर की खोज कर रहा था। ब्लॉगिलो जैसे कई ब्लॉग एडिटरों को आजमाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सफल नहीं हुआ। अंत में मुझे स्क्राइब फायर मिला। स्क्राइबफायर कई मायनों में विंडो लाइव राइटर की तरह है।

यह एक बेहतर एडिटर है। जिसे आप अपने वेब ब्राऊजर में जोड़कर सीधे वहां से लेख प्रकाशित कर सकते है।

सोमवार, 26 दिसंबर 2011

फॉट के बारे में जानकारी चाहिए

ये शब्द सिद्धांत फॉंट में लिखे जा रहे हैं। ये फॉंट कैसा दिखता है कृप्या जानकारी दें। साथ ही, ये भी बताने की कृपा करें कि हिंदी विकिपीडिया में किस फॉंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। पहले विकिपीडिया में मंगल फॉट का इस्तेमाल हो रहा था, जो सुंदर नहीं दिखता था, लेकिन अब किसी अन्य फॉंट के कारण ये सुंदर दिख रहा है। बताएंगे ये फॉंट कौन सा है।
ये शब्द अपराजिता फॉंट में लिखे गए हैं- प्रतिक्रिया जानना चाहता हूं कि ये किस प्रकार दिख रहे हैं। आप अपनी प्रतिक्रिया से जरूर अवगत कराएं । ये हमारे लिए और भी आवश्यक है।
ये शब्द कॉकिला फॉंट में लिखे जा रहे हैं। प्रतिक्रिया जानना चाहता हूं कि ये फॉंट किस प्रकार दिखते हैं।
सिद्धांत फॉंट यहां से डाऊनलोड किया जा सकता है।
अपराजिता और कोकिला फॉंट यहां से डाऊनलोड किए जा सकते हैं।

रविवार, 18 दिसंबर 2011

पांच मिनटोंमें सीखो कम्प्यूटर पर हिंदी लिखना


नोट- ये लेख लीना जी द्वारा विरचित है। जो leena.mehendale@gmail.com से प्राप्त हुआ है। अंत में मैंने एक छोटी जानकारी मात्र दी है।
बच्चों, अब तो स्कूलोंमें संगणक (कम्प्यूटर) सिखाया जाने लगा और तुममेंसे
कईयोंके घर में भी होगा। तो क्या तुम जानते हो कि संगणक पर हिंदी सीखने
के लिये एक युक्ति है जिसमें केवल आधा घंटा पर्याप्त है। वह भी अंग्रेजी
टंकन-ज्ञान पर निर्भरता के बिना। और अगर पूरी बात कहूँ तो हरेक भारतीय
भाषा सीखनेकी यही युक्ति है।

इस युक्तिका नाम है इनस्क्रिप्ट की-लेआउट अर्थात् संगणकके की-बोर्ड या
कुंजीपटलपर चलनेवाला एक विशिष्ट वर्णक्रम। लेकिन इसे सीखनेसे पहले
तुम्हें बस एक बार अपने संगणककी परीक्षा लेनी है और अगर वह खरा उतरा तो
तुम यह युक्ति सीख सकते हो।
तो पहले संगणककी परीक्षा इस प्रकार -- Go to start -> setting -> control
panel -> Regional and Language -> click
एक खिडकी खुलेगी जिसके ड्रॉप-डाउन मेन्यू पर लिखा होगा - ENG. मेन्यूमें
संसारकी बीसियों भाषाएँ मिलेंगी, और यदि हिंदी भी मिल जाय तो समझो
तुम्हारा संगणक परीक्षा पास हो गया। अब हिंदीको क्लिक करो और अप्लाय तथा
ओके के बटन भी दबाओ।। ऐसा करते ही संगणकके सबसे नीचेवाली पट्टीपर (टास्क-
बार पर) EN दीखने लगेगा और क्लिक करनेपर हिंदी का ऑप्शन भी मिलेगा।
यह काम केवल सबसे पहली बार करना है -- बारबार नही।
अब पहले वर्ड फाईल खोलकर फिर हिन्दी का ऑप्शन ले आओ और कोई भी कुंजी दबाओ
तो हिंदी अक्षर मिलेंगे।
तो अब तुम्हारा संगणक पास हो गया और तुम इनस्क्रिप्ट विधीसे हिंदी सीखना
आरंभ कर सकते हो।

अब कोई चित्र देखो जिसमें इनस्क्रिप्ट ले-आऊट बताया गया है।
इस लेआऊटमें वर्णोंका क्रम वैसे ही चलता है जैसा हमने कक्षा एकमें पढा
होता है -- अर्थात् कखगघ..., चछजझ..., या अआइईउऊ... । अतः कुंजियाँ
खोजनेकी दिक्कत नही है, जो अंग्रेजी सीखनेमें है । साथही इसमें तमाम
व्यंजन दायें और स्वरकी मात्राएँ बाँये हाथसे लगानेका चलन है, जिससे
अपनेआप एक लयसी बँध जाती है और थोडीही प्रॅक्टिसमें टंकनका काम तुम शीघ्र
गतिसे कर सकते हो।

अब चिन्ता छोडो की तुम्हारे कुंजीपटलपर हिंदी स्टिकर तो लगे ही नही हैं
-- बस निश्चिंत होकर चित्र देखो, अपना कुंजीपटल देखो और सीखो यह युक्ति।

पहले दो मिनटोंमें सीखो बीस अक्षर
कख-गघ --- सामान्य कुंजीपटलके अंग्रेजी अक्षर K-I की जोडी देखो। यही कख
और गघ हैं।
तथ- दध --- अगली दो कुंजियाँ L-O हैं जो तथ, दध के लिये हैं,
चछ- जझ --- अगली चछ,जझ की
टठ -डढ --- और उससे अगली टठ डढ की।
र ह --- क के बाँई ओर JU की कुंजीसे र-ह लिखते हैं और
पफ -बभ ---उससे बायें H-Y पर पफ, बभ हैं।
कुंजियोंकी ये जगहें समझकर आत्मसात् करनेको दो मिनट पर्याप्त हैं।
कठिन (भारी) अक्षरके लिये (अर्थात् खघ,थध,छझ,ठढ,फभ) शिफ्टके साथ कुंजी
दबानी होगी।

अगले दो मिनटोंमें सीखो और बीस अक्षर

बाँईं ओर की पाँच कुंजी-जोडियों बाराखडी के दस स्वरोंके लिये हैं। इन्हे
भी हमने पहली कक्षामें रटा था -- अआइईउऊएऐओऔअंअः

अ आ – अंग्रेजी अक्षर DE की जोडी
इ ई – FR की जोडी
उ ऊ – GT की जोडी
ए ऐ – SW की जोडी
ओ औ – AQ की जोडी
इनका क्रम ओऔ,एऐ,अआ,इई,उऊ रखा गया है क्योंकि इसमे सुविधा है। यहाँ
अंग्रेजी अक्षर मैंने केवल पहली बार जगह बताने के लिये लिखे हैं, याद
करने के लिये नही।
शिफ्टकुंजी के साथ लिखनेपर स्वतः स्वर लिखा जाता है परन्तु किसी व्यंजनकी
मात्रा लगाने के लिये शिफ्ट कुंजी नही लगेगी।
इस प्रकार दस मात्राएँ तथा उन्हें लगाने का तरीका समझने के लिये अगले दो
मिनट पर्याप्त हैं।

इन कुंजियोंको समझकर यदि हम प्रॅक्टिस करें --
काकी, चाची, दादी, ताई, ताऊ, बाबा, पापा, काका, चाचा, टाटा, दीदी -- तो
इस कुंजी रचना की सरलता तत्काल मोह लेती है।

बचे अक्षरोंको एक बार ढूँढ कर समझ जा सकता है।
शिफ्टके साथ ५,६,७,८, अंकोंकी कुंजियोंसे ज्ञ त्र क्ष श्र तथा + की
कुंजीसे ऋ लिखते हैं।
सबसे निचली पंक्ति में तिसरी कुंजीसे आरंभ कर म (शिफ्ट के साथ ण), न, व,
ल (शिफ्ट के साथ मराठी, कन्नड आदि भाषाओंका ळ), स (शिफ्ट के साथ श), ष
तथा अन्तिम कुंजीपर य (शिफ्ट के साथ बंगालीका दूसरा य) हैं।
ड से अगली कुंजी पर ञ है। शिफ्ट के साथ ह की कुंजीसे ङ लिखते हैं।
अनुस्वार के लिये अक्षर लिखने के बाद अंग्रेजी X की कुंजी लगाना। इसे
शिफ्ट के साथ लगानेपर चंद्रबिंदु लगता है।
जरासे अभ्यास से ये याद हो जाते हैं।

संयुक्त अक्षर
संस्कृत के नियमानुसार व्यंजन में अ लगाकर उसे पूरा किया जाता है। जब कि
यहाँ किसी भी कुंजीसे पूर्ण व्यंजन लिखा जाता है ताकि अ की मात्रा बारबार
न लगानी पडे। अतः इस कुंजीपटलमें अ की कुंजी (Dअक्षर पर) लगानेपर वहाँ
हलन्त लगता है और अगला व्यंजन उसमें जुड जाता है।
यदि लिखना हो क्रम तो क , हलन्त ,र ,म
परंतु कर्म लिखने के लिये क, र , हलन्त , म लिखा जायगा।
कृपा लिखनेके लिये क में ऋ की मात्रा (बिना शिप्ट के) और विसर्ग चिह्न के
लिये शिफ्टके साथ - की कुंजी लगती है।
संगणक के सामने बैठकर लिखने लगो तो यह सब पढनेमें जितना समय लगता है उससे
आधे समय में ही यह सब सीखा जाता है।

यदि संगणक ही परीक्षा में फेल गया तो तुम्हें उसकी मदद करनी पडेगी।
Regional and Language के मेन्यू में हिंदी न मिले तो उसे विण्डोजकी सीडी
से लोड करना पडेगा। विण्डोज ऑपरेटिंग सिस्टम की सीडी में एक i386 फाईल
होती है जिससे ये हिंदी फॉण्ट संगणककी समझ में आते हैं। यह फाइल विण्डोज
की सीडी पर रखी होती है, लेकिन हर संगणक पर बाय डिफाल्ट लोड नही होती ।
इसीलिये तुम्हें अलगसे डालनी पडेगी। यदि तुम्हारे पास सीडी न हो तो किसी
दोस्तकी सीडीसे i386 फाईल को पेनड्राइव्ह पर ले आओ और उससे लोड करो।
तो बस सीखो हिंदी फटाफट और भेजो मुझे हिंदी ईमेल मेरा पता है --
leena.mehendale@gmail.com
यदि संभव हो तो इनस्क्रिप्ट सीखने का एक विडियो भी देखो जो मैंने अपनी
यूट्यूब sanskrittv पर रखा है।

संपूर्ण विधि को वीडियो में देखने लिए इस लिंक को चटकाएं
विशेष नोट- हां, अगर संगणक(कंप्यूटर) परीक्षा में असफल हो गया हो तो एक और युक्ति से उसमें हिंदी सक्षम किया जा सकता है।
बस अपने संगणक में हिंदी टूलकिट इंस्टॉल कर लीजिए और इस लेख में बताए गए नियम के अनुसार कंट्रोल पैनल में जाकर हिंदी भाषा विकल्प सेट कर लीजिए।
इस कड़ी में सब कुछ विस्तार से बताया गया है और यहां से हिंदी टूलकिट डाऊनलोड किया जा सकता है।--
यहां से--

सोमवार, 7 नवंबर 2011

यू-ट्यूब बॉक्स-ऑफिस पर फिल्म देखना वाकई शानदार अनुभव है


यू-ट्यूब पर अनायास ही, बॉक्स-ऑफिस पेज पर चला गया. जहां दर्शको के लिए चुनिंदा हिंदी फिल्में देखने के लिए उपलब्ध है। बिल्कुल थियेटर के स्टाइल वाले स्क्रीन पर ऑन-लाइन फिल्म देखना वाकई शानदार अनुभव रहा।

संगीत प्रेमियों के लिए अनमोल खजाना

गूगल क्रोम का इस्तेमाल(उबंटू पर क्रोम का मिलता-जुलता वर्जन-क्रोमियम इस्तेमाल कर रहा हूं- निश्चित तौर प गूगल क्रोम में भी ये चीज होगी) पर SAAVN नामक एक प्लग इन है.. जो एक तरह से नए पुराने गीतों का अनमोल खजाना है। जहां आप हजारों-हजार गाने ऑन-लाइन सुन सकते हैं।
सावन का लिंक






हां आप यहां अपना पसंदीदा गानों की सूची सहेज सकते हैं।


तो आजमाकर देखिए इस बेहतरीन और लघु प्लग-इन को

शनिवार, 6 अगस्त 2011

स्क्राइबस- एक बिल्कुल मुफ्त और उत्तम डेस्कटॉप पब्लिशिंग सॉफ्टवेयर



स्क्राइबस एक मुफ्त डेस्कॉप पब्लिशिंग सॉफ्टवेयर है। जिसके माध्यम से आप प्रिंट के लिए तैयार साम्रगी तैयार कर सकते हैं। आप मैगजिन का ले-लाउट तैयार करना चाहते हैं या न्यूजलेटर। सबके लिए ये एक उत्तम सॉफ्टवेयर है।
इसे यहां से डाऊनलोड किया जा सकता है।

इसका इस्तेमाल सीखने के लिए तीन वीडियो मुहैया कराए गए हैं जिसे आप डाउनलोड करके इसके माध्यम से इस सॉफ्टवेयर का प्रयोग सीख सकते हैं-
वीडियो डाऊनलोड करना बिल्कुल आसान है ज्यादा जानकारी के लिए यहां जाएं।
अब एक झलकी। मैंने इस वीडियो को देखकर स्क्राइबस से एक पेज तैयार किया है- बताइये कैसा लगा।






रविवार, 17 जुलाई 2011

पसंदीदा जालपृष्ठ


गुरुवार, 23 जून 2011

फायरफॉक्स ५.० आधिकारिक तौर पर जारी हो गया है

फायरफॉक्सफायरफॉक्स ५.० जारी हो गया है। इसे यहां से डाऊनलोड किया सकता है। जाहिर है कि फॉयरफॉक्स ५.० पिछले संस्करणों से काफी बेहतर है।

रविवार, 19 जून 2011

कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग बिल्कुल आसान- हिंदी टाइपिंग सीखने के लिए बेजोड़ और मुफ्त सॉफ्टवेयर

  • आपको हिंदी टाइपिंग नहीं आती है।
  • आपकी टाइपिंग गति कम है।
  • कंप्यूटर टेस्ट देना चाहते हैं- हिंदी में गति नहीं बन पा रही है
  • टाइपिंग में फॉंट की समस्या से जूझ रहे हैं।
तो इस समस्याओं का एक ही समाधान है और वो है कंप्यूटर पर हिंदी को स्थापित करने वाले महान हिंदी प्रेमी बालेंदु शर्मा दधीच द्वारा विकसित सॉफ्टवेयर स्पर्श-

गुरुवार, 16 जून 2011

किसी भी साइट से वीडियो डाऊनलोड करें।



वीडियो सीखने-सिखाने का बेहतर संसाधन है। मगर, ऑन लाइन वीडियो से सीखना सरदर्द से कम नहीं है। वहां धीमे इंटरनेट कनेक्शन के कारण बफरिंग की समस्या है। इसलिए वीडियो से सीखने के लिए वीडियो डाऊन किया जा सकता है। पर यहां भी समस्या है। कई वेवसाइट वीडियो लाऊनलोड करने के लिए पैसे वसूलते हैं। या फिर डाऊनलोडर खरीदने के लिए भारी भड़कम राशि की मांग होती है। मुफ्त डाऊनलोडर ठीक से काम नहीं करता या फिर हर साइट के लिए उपयुक्त नहीं होते। ऐसे में वीडियो डाऊनलोड हेल्पर वीडियो डाऊनलोड करने के लिए मुफ्त सॉफ्टवेयर का बेहतर विकल्प है।

गुरुवार, 24 फ़रवरी 2011

ऊबंटू के साथ हमारा अनुभव



अक्सर कहा जाता है कि मुफ्त में क्या मिलता है। मगर, मुफ्त में कई बार ऐसी चीजें मिल जाती है तो ना सिर्फ बहुमूल्य होती है, बल्कि वह कई मायनों में खरीदी हुई चीजों से भी बेहतर हो सकती है। मुक्त स्रोत(ओपन सोर्स) में उपलब्ध कंप्यूर संसाधन तंत्र(ऑपरेटिंग सिस्टम) ऊबंटू के बारे में ऐसा ही कुछ कहा जा सकता है। ऊबंटू संसाधन तंत्र न सिर्फ मुफ्त है, बल्कि तेज और विश्वसनीय है। इस संसाधन तंत्र के इस्तेमाल के लिए विषाणुरोधी(एंटी वायरस) भी नहीं चाहिए।
........................

इससे पहले भी कई बार उबंटू को अपने कंप्यूटर पर संस्थापित(इंस्टॉल) करने की कोशिश की। लेकिन सफल नहीं रहा। इसका एक और एकमात्र कारण था कि मैं ऊबंटू को उसके अंतर्जाल पृष्ठ(इंटरनेट पेज-साइट) से डाऊनलोड करके सीधे संस्थापित (इंस्टॉल) करने की कोशिश करता था। इस दौरान इसमें कुछ तक गड़बड़ी पैदा हो जाती थी और ऊबंटू संस्थापित नहीं हो पाता था.

तब ध्यान गया संस्थापित करने के चरणों पर जो कि ऊबंटू के डाऊनलोड पेज पर मौजूद है। ऊबंटू कैसे संस्थापित करें- विधियों के तहत डाऊनलोड पृष्ठ से ऊबंटू डाऊनलोड कर लिया और 700 एमबी के एक सीडी पर उसे बर्न(राइट) कर लिया। और फिर संस्थापित करने की कोशिश की। 
 

यहां एक बात और बताना चाहूंगा कि मेरे लैपटॉप(लाडला) में पहले से विंडो विस्टा संसाधन तंत्र मौजूद है। विस्टा के साथ ऊबंटू संस्थापित करने की कोशिश की। चरणबद्ध तरीके से सबकुछ होता गया। और अंत में लाडले पर ऊबंटू संस्थापित हो गया।

परेशानियां और उसका समाधान-
  1. ऊबंटू के साथ पहली जो परेशानी आई वो थी शब्दकूट(पासवर्ड) नहीं स्वीकार करना- शुरू शुरू में जब मैं उपभोक्ता(यूजरनेम) के साथ शब्दकूट(पासवर्ड) डालता था तो कंप्यूटर शब्दकूट असंगत बताता था। मैने सीडी से दोबारा ऊंबंटू संस्थापित करने की कोशिश की। पहले कंप्यूटर से ऊबंटू असंस्थापित हुआ, फिर संस्थापित हो गया। इसबार मैंने शब्दकूट(पासवर्ड) के साथ साथ उपभोक्ता(यूजरनेम) भी बदल दिया। इंस्टॉल करने के बाद कंप्यूटर फिर से चलाया। तो नए उपभोक्ता और शब्दकूट के साथ कंप्यूटर चल पड़ा।
    (परेशानी की वजह- विंडो विस्टा के उपभोक्ता(यूजरनेम) पर उबंटू को चलने की कोशिश की, इसलिए पासवर्ड नहीं ले रहा था। बाद में उपभोक्ता बदल दिया तो शब्दकूट काम करने लगा)


  2. दूसरी परेशानी इंटरनेट कनेक्शन को लेकर हुई। विंडो विस्टा पर इंटरनेट था, मगर ऊबंटू पर काम नहीं कर रहा था। मैंने खुद ऊबंटू पर इंटरनेट सैटिंग की। सैंटिग्स तो हो गया पर इंटरनेट शॉर्टकट के अभाव में काम नहीं हो पाया। मैने सेवा प्रदाता(सर्विस प्रोवाइडर से संपर्क किया) उसने ब्राऊजर सैटिग्स चालू कर दिया और ये समस्या भी समाप्त हो गई।
  3. तीसरी समस्या- भाषा को लेकर थी जो इंटरनेट जुड़ते ही समाप्त हो गई। और पूरे कंप्यूटर पर हिंदी भाषा सेट हो गई। की-बोर्ड सैटिंग भी कर ली।
  4. चौथी समस्या डीवीडी प्लेयर को लेकर थी। ऊंबटू में मौजूद प्लेयर पर कुछ प्लग-इन डाऊनलोड कर लिया और डीवीडी भी चलने लगा।

इस तरह समस्याएं खत्म हो गई। ज्यों-ज्यों ऊबंटू का प्रयोग करता जा रहा हूं। यह मेरा पसंदीदा संसाधन तंत्र बनता जा रहा है। आगे और भी चर्चा करेंगे।

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2009

आपकी जरूरत के तमाम मुफ्त सॉफ्टवेयर-2

  1. विंडोज लाइव राइटर- हृदयांजलि के इस पृष्ठ पर आप जो पोस्ट देख रहे हैं वो विंडोज लाइव राइटर द्वारा प्रकाशित किए गए हैं. आप अपने ब्लॉग पोस्ट को और भी बढ़िया तरीके से लिखकर प्रकाशित कर सकते हैं. आप अपने कंप्यूटर में मौजूद चित्र, वीडियो आदि आसानी से अपने पोस्ट में जोड़ सकते हैं. आपको अपने पोस्ट को सजाने के लिए ऑनलाइन रहने की जरूरत नहीं है. ऑफ लाइन सजाइये और ऑनलाइन रहते हुए प्रकाशित कर डालिए. फोटो एलबम, तालिका, वीडियो आदि सबकुछ. आजमाइये.overview
  2. ओपेरा- ओपेरा एक बहुत ही बढ़िया, सुरक्षित और तेज जाल-विचरक यानी ब्राउजर है. आजमा सकते हैं मर्जी आपकी.thumb-panels
  3. केएमपी प्लेयरकेएमपी प्लेयर मेरा पसंदीदा ओडिया-वीडियो प्लेयर है. मैं इसे करीब डेढ़ साल से प्रयोग में ला रहा हूं. अच्छा क्या, मेरे लिए सबसे अच्छा प्लेयर है. इसकी त्वचा काफी सुंदर है. देखिए. 1434_KMPlayer1434

बुधवार, 14 अक्टूबर 2009

काम के मुफ्त सॉफ्टवेय

  1. ऑपन-ऑफिस:- ओपन ऑफिस एम एस ऑफिस का बहुत ही अच्छा और मुफ्त विकल्प है. इसमें फाइल को पीडीएफ में भी जमा करने का विकल्प मौजूद है. साथ ही यह ग्राफिक्स और स्प्रीड शीट के रूप में बेहतर कार्य करता है.
  2. सुमात्रा पीडीएफ:- एडोब रीडर का बेहत विकल्प. मात्र डेढ़ एमबी का छोटा फाइल.
  3. फॉक्सिट रीडर- एडोब रीडर का बेहतर विकल्प. एकदम तेज और तंदुरुस्त. साथ ही छोटा भी.
  4. फायर-फॉक्स- इस अंतर्जाल विचरक यानी ब्राउजर का को जवाब नहीं, दुनिया के बहुत से लोग इसके मुरीद हैं. मैं भी हूं. आप भी हो जाएंगे. एकदम तेज, सुरक्षित और बढ़िया.

बुधवार, 3 सितंबर 2008

क्रेजी किया रे

गुगल बाबा का क्रोम ब्राउजर वाकई क्रेजी करने वाला है. इसका आकार महज पांच सौ केबी के करीब है. अभी फीचर जानना बांकी है आप भी ट्राई करिए.

रविवार, 15 जून 2008

यू-ट्यूब से डाऊनलोड का आसान तरीका

यू-ट्यूब एक बहु-उपयोगी साइट है, इसमें शिक्षा-दीक्षा, ज्ञान-विज्ञान और मनोरंजन से संबंधित हजारों वीडियो हैं। यदि आप इन्हें डाऊनलोड करना चाहते हैं तो इसका सबसे आसान तरीका बतला रहा हूं।

माना आप
http://www.youtube.com/watch?v=tRTk0RPXtW4
वीडियो डाऊनलोड करना चाहते हैं,
इसके लिए youtube से पहले kiss जोड़िए. आपका शीर्षक-दंड इस प्रकार दिखेगा.
http://www.kissyoutube.com/watch?v=tRTk0RPXtW4
इंटर दबाते ही,
बस डाऊनलोड लिंक खुलेगा
वीडियो सेव कर लीजिए, ज्यादा जानकारी के लिए वीडियो देखिए.

शनिवार, 3 मई 2008

कंप्यूटर पर टेलीविजन देखिए!

कंप्यूटर पर टेलीविजन देखिए!


आप कहेंगे टीवी ट्यूनर लगाकर हम अपने कंप्यूटर पर टेलीविजन देखते ही है. लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि टेलीविजन देखने के लिए आपको न केबल की जरूरत है, न टीवी ट्यूनर की, न सैटेलाइट रिसीवर की और न ही किसी अन्य यंत्र की और आप मुफ्त में देख सकते हैं दुनियाभर हजारों टेलीविजन चैनल, देखते सकते हैं, सैकड़ों वीडियो और ट्यून कर सकते हैं हजारों रेडियो चैनल यानि तैयार हो जाइए अपने पीसी को आल इन वन बनाने के लिए. इसके लिए आपके सिर्फ जरूरत होगी अपने पीसी में हाई-स्पीड इंटरनेटर कनेक्शन की. तो देर किस बात की. नीचे दिए गए अंतर्तान ठिकाने से डाऊनलोड कर लीजिए-

http://www.padtube.com/index.php?tag=dl&prod_id=66547


घबराइए नहीं यह मैजिक सॉफ्टवेयर आपके पीसी में ज्यादा जगह भी नहीं छेकेगा. एक वीडियो गाना में जितनी जगह छेकती है. उससे भी कम जगह छेकती है यह सॉफ्टवेयर यानि 1.6एमबी मात्र.

शनिवार, 12 अप्रैल 2008

टूलबार में डिज़लर



पिछलीबार हमने बात की थी बात हिंदी टूलबार की. हिंदी टूलबार में ही एक और विशेष टूल के बारे में बताता हूं. हिंदी टूलबार के मनोरंजन आइकॉन पर क्लिक करें. एक ड्रॉप-डाउन मैन्यू दिखेगा. ड्राप-डाउन मैन्यू में नीचे से डिज़लर शब्द दिखेगा. डिज़लर पर क्लिक करने पर एक विंडो खुलेगा. विंडो में चार आइकन है. म्यूजिक, वीडियो, रेडियो और गेम्स.
यहां आप रेडियो भी सुन सकते हैं. वीडियो भी देख सकते हैं, मनपसंद म्युजिक सुन सकते है और मनपसंद गेम भी खेल सकते है.
आपकी मदद के लिए यहां सर्च इंजन भी है.
माना आप किशोर कुमार का गीत सुनना चाहते हैं. म्युजिक आइकन पर क्लिक करके सर्च इंजन में किशोर टाइप करें और देखिए किशोर के मनपसंद गाने आपके सामने होंगे.
इसी तरह आप वीडियो का भी चयन कर सकते हैं.

शुक्रवार, 11 अप्रैल 2008

हिंदी टूलबार



हिंदी टूलबार हिंदीप्रेमी नेटसेवियों के लिए किसी खजाने से कम नहीं है. इस टूलबार को मैंने पहले भी कई बार देखा था. इसकी उपयोगिता नहीं जानता था, इसलिए कभी हाथ नहीं लगाया. क्या मन हुआ दिन-चार रोज पहले इसे अपने लैप-टॉप(चल संगणक) में पर सुचारू कर लिया. सुचारू करने के बाद उपयोग. धीरे-धीरे इसकी खूबियों का पता चलने लगा. जहां तक इसे जान पाया हूं, यह किसी खजाने से कम नहीं है.
इसकी कुछ खूबियों के बारे में बताता हूं.
इसकी खूबियों को विस्तार से बताऊं इससे पहले बता दूं कि यह आपके वेब-ब्राउजर पर सुचारू होता है। आप इंटरनेट एक्सप्लोरर का इस्तेमाल कर रहे हो या मोजिला-फायर फॉक्स, अपने एड्रेस बार पर

http://hindiblog.ourtoolbar.com/

टाइप करें

या, यहां से सीधे डाउनलोड करें






आप डाउनलोड टूलबार पर क्लिक करें. पूछेगा रन या सेव. रन कर लें और आपके ब्राउजर में टूलबार सुचारू हो जाएगा.
अब आइये जानते हैं इसकी खूबियों के बारे में,




  1. पिटारा- यह टूलबार के सबसे बांयी ओर दिखाई देता है. पिटारा हिंदी सर्च-इंजन है. आप किसी विषय पर हिंदी में जानकारी चाहते हैं, पिटारा खोजक टाइप करिए. इंटर करते ही आपकी खोज आपके सामने हाजिर होगी.

  2. टूल-टूलबार का दूसरा औजार है. बहुत उपयोगी है.

  3. पत्रिकाएं- यह तीसरा टूल है. यहां एक जगह मौजूद हैं हिंदी की लगभग तमाम अच्छी पत्रिकाएं. यहां पॉडभारती नाम की श्रव्य पत्रिका भी है और अभिव्यक्ति, वागर्थ जैसी पाठ्य पत्रिकाएं भी.

  4. लिंक- टूलबार का चौथा औजार. यहां हिंदी पोर्टल, सर्च इंजन, शब्दकोश, समाचारपत्र और भी बहुत कुछ आपको मिलेगा.

  5. चिट्ठे- यहां आपको हिंदी ब्लॉग्स मिल जाएंगे.

  6. क्रिकेट- यहां क्रिकेट का लाइव स्कोर देख सकते हैं.

  7. अगला टूल तो सिर्फ चिह्नों में दिखता है, मगर है उपयोगी. यहां आपको मिलेगी आपका मनपसंद रेडियो चैनल. यहां सौ से भी ज्यादा रेडियो चैनल मौजूद है. गाना रफी का सुनना हो या गजल जगजीत सिंह की या बहना हो भक्ति संगीत की धारा में यहां सबकुछ है.
    आगे है आपका इमेल- आपके इमेल बॉक्स में मेल आया है या नहीं, यहीं से आपको पता चल जाएगा इसके लिए अपने एकाउंट में जाने की जरूरत है.

  8. समाचार- यहां है हिंदी के प्रमुख समाचार पत्रों के मुख्य समाचार.
    चिट्ठों पर ताजा- हिंदी चिट्ठों पर अभी क्या छपा है और आपने नहीं पढ़ा है. यहां जान सकते हैं.

  9. मनोरंजन- यहां है कई टीवी चैनल्स. इसके लिए आपके सिस्टम पर टीवी ट्यूनर लगाने की जरूरत नहीं पडेगी. साथ ही, वीडियो क्लीप्स और हिंदी फिल्में भी. साथ ही कर सकते हैं दुनियाभर की सैर मानचित्रों में.

  10. आगे है मौसम का हाल

  11. आगे है पिक्सीज रेडियो, टेलीविजन और अंग्रेजी न्यूज हेडलाइन्स.
    अब तो संदेह नहीं रहा कि यह खजाना है. अब आनंद लीजिए नेट का.