हिंदी शोध संसार
हिंदी-हिंदी शब्दकोश लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हिंदी-हिंदी शब्दकोश लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 2 अगस्त 2011

सर्वश्रेष्ठ हिंदी-हिंदी डिक्शनरी यानी हिंदी-हिंदी शब्दकोश के बारे में कुछ और जानकारी



निस्संदेह डिफ्निशन-ऑफ.नेट सर्वश्रेष्ठ हिंदी-हिंदी डिक्शनरी यानी सर्वश्रेष्ठ हिंदी-हिंदी शब्दकोश है। इसकी कुछ प्रमुख विशेषताएं-
  • डाटाबेस- इसका डाटाबेस काफी बड़ा यानी सवा तीन लाख शब्दों का है। यानी यह सवा तीन लाख शब्दों का पारिभाषिक अर्थ मुहैया करता है और उसकी व्याख्या करता है।
  • शब्द-भेद- यह शब्दों का भेद और उसकी श्रेणी भी बताता है। यानी शब्द पुल्लिंग या स्त्रीलिंग, शब्द संज्ञा है या सर्वनाम आदि।
  • शब्द-खोज की सहजता- इस शब्दकोश की सहायता से आप कई तरह से शब्द खोज सकते हैं।
  1. मसलन, ठीक वही शब्द- ठीक वही शब्द खोजने के लिए आप खोज बॉक्स के नीचे चार बटनों में से ठीक को चुनें-
  2. से शुरू होने वाले शब्द- इसके लिए आप -- से शुरू होता है को चुने
  3. से समाप्त होने वाले शब्द- इसके लिए आप --साथ समाप्त होता है विकल्प चुने
  4. और, शामिल शब्द- इसके आप शामिल विकल्प को क्लिक करें।
  • जैसे प्रिय शब्द के लिए- अगर आपको ठीक प्रिय शब्द और उसका अर्थ खोजना हो तो ठीक विकल्प को क्लिक करें
  • अगर प्रिय से शुरू होने वाले शब्द खोजना हो तो -- से शुरू होता है विकल्प क्लिक करें और डिक्शनरी शब्द खोजेगा- प्रियवर, प्रियरण, प्रियरूप, प्रियवचन आदि
  • अगर प्रिय से अंत होने वाले शब्द खोजने हो तो --साथ समाप्त होता है क्लिक करें और डिक्शनरी इन शब्दों को खोजेगा- अक्षप्रिय, अरुणप्रिय, प्राणप्रिय आदि
  • वैसे शब्द जिनमें प्रिय शामिल हो उसे खोजना हो तो आप- शामिल को क्लिक करें- अप्रियकर, अप्रियकारक सहित प्रिय से बनने वाले सारे शब्दों को खोज निकालेगा।
है न कमाल की डिक्शनरी।
  • साहित्य संदर्भ- यह डिक्शनरी शब्द के साहित्यिक संदर्भों का भी उल्लेख करता है। मसलन, अमूक शब्द का किस साहित्यकार की रचना में प्रयोग हुआ है और किस तरह।
  • पारिभाषिक शब्दकोश- यह एक पारिभाषिक शब्दकोश है जो शब्द को पारिभाषित कर अर्थ बताने की चेष्टा करता है। दुनिया की सभी समृद्ध डिक्शनरी पारिभाषिक शब्द व्याख्या ही पेश करती है। दुर्भाग्य से हमारे यहां शब्दों के पर्याय बताने का प्रचलन चल पड़ा और शब्दकोश इसी शैली में लिखे जाने लगे।
फिलहाल इतना ही, प्रयास के बारे में जरूर बताये। आगे भी कोई नई चीज मिलेगी तो जरूर लाऊंगा।


शुक्रवार, 29 जुलाई 2011

एक श्रेष्ठ इंगलिश-इंगलिश डिक्शनरी


डिफ्निशन-ऑफ.नेट की इंगलिश-इंगलिश डिक्शनरी और अन्य भाषाओं में मौजूद डिक्शनरी भी श्रेष्ठ है। इस डिक्शनरी में संबंधित शब्दों के बारे में सारी जानकारी दी गई है। यानी ये एक पारिभाषिक शब्दकोश है जो हर दृष्टि से मददगार साबित होगा।

बुधवार, 27 जुलाई 2011

सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन हिंदी-हिंदी डिक्शनरी यानी हिंदी-हिंदी शब्दकोश


आज ही मैंने एक श्रेष्ठ ऑनलाइन हिंदी-हिंदी डिक्शनरी यानी शब्दकोश देखा है। पहली ही दृष्टि में ये डिक्शनरी मुझे भा गई है। तीन लाख बाबन हजार दो सौ एक शब्दों का शब्दार्थ, उसकी परिभाषा, संबंधित मुहावरा प्रदान करता है। इस डिक्शनरी की सबसे बड़ी विशेषता शब्दों की व्याकरणिक श्रेणी(यथा, संग्या, सर्वनाम, लिंग आदि) है।
ये डिक्शनरी है- डेफ्निशन-ऑफ.नेट

निस्संदेह नेट पर उपलब्ध ये अब तक की सबसे अच्छी हिंदी-हिंदी डिक्शनरी है।
साइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, यह वेबसाइट अभी नवजात ही है(मात्र कुछ महीनों का), मगर यह दुनिया की चौबीस भाषाओं में शब्दों की परिभाषा, शब्दार्थ समेटे दुनिया का सबसे बड़ा डाटाबेस है। यहां भाषाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
इस वेबसाइट को विकसित करने में अमेरिका, ग्रीस और रोमानिया के तीन नागरिकों ने योगदान दिया है।
कमियों को तेजी से दूर किया जा रहा है।
साथ ही, इस वेबसाइट का कोई कॉपीराइट नहीं है।
हिंदी की इतनी बढ़िया डिक्शनरी आखिर एक विदेशी ने तैयार की है। एक और सीख।

सोमवार, 28 मार्च 2011

हिंदी शब्दाबली व पारिभाषिक कोश

हिंदी विकि-शब्दावली कोश हिंदी शब्दावली का वृहद शब्दकोश है। साथ ही इसमें पारिभाषिक कोश भी दिए गए हैं। ये शब्दकोश, विद्यार्थियों, शोधार्थियों, पत्रकारों सबके लिए समानरूप से उपयोगी है। हिंदी-अंग्रेजी अनुवाद के लिए भी ये शब्दकोश उपयोगी है। मैंने इस शब्दकोश का एक पीडीएफ फाइल भी तैयार किया है। जो लाभदायक साबित हो सकता है।