हिंदी शोध संसार
फॉंट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
फॉंट लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 18 मार्च 2012

आपके कंप्यूटर के लिए सुंदर, आकर्षक और मुफ्त हिंदी फॉट

मैं अपने ब्लॉग के लिए सुंदर हिंदी फॉट की तलाश में था। तलाश पूरी हुई। और मैंने अपने ब्लॉग की फॉंट सैटिंग भी कर ली है। इसके बाद मेरा ब्लॉग सुंदर दिखने लगा है। आप भी अपने ब्लॉग को सुंदर, आकर्षक और मनोरम बना सकते हैं। मगर, ये ब्लॉग अपने सुंदर रूप में तभी दिखेगा जब आपके कंप्यूटर में ये फॉट इंस्टॉल हो।
आपके कंप्यूटर के लिए सुंदर, आकर्षक और मुफ्त हिंदी फॉट यहां से डॉऊनलोड किए जा सकते हैं।
1. सिद्धांत
2. अपराजिता और कोकिला फॉंट
3. लोहित

रविवार, 11 मार्च 2012

एक युक्ति जो बदल देगी आपके ब्लॉगिंग का नक्शा


अगर आप अपने ब्लॉग को खूबसूतरत, आकर्षक, मनोहारी, सुरम्य देखना चाहते हैं, तो हमारे पास एक ऐसी युक्ति है। जिसे आप अपने ब्लॉगिंग को खूबसूरत और बेहद खूबसूरत बना सकते हैं।
जैसा कि हमने अपने ब्लॉग के लिए किया है।
कंप्यूटर पर हिंदी लेखन में एकरसता की प्रमुख वजह फॉंट है। फॉट यानी वर्ण का शिल्प यानी डिजाइन। कुछ साल पहले तक कंप्यूटर हिंदी लिखना आसान काम नहीं था। फॉटों की विविधता के चलते, उसे दूसरे कंप्यूटर पर पढ़ना और भी दुरूह कार्य था, मगर यूनिकोड के आविष्कार से कंप्यूटर पर हिंदी लेखन और पठन-पाठन आसान हो गया। मगर, हिंदी ब्लॉगों और वेबसाइटों पर हिंदी का एक ही फॉट दिखता है वो है यूनिकोड मंगल या ताहोमा(ब्लॉगों में)। आप किसी भी ब्लॉग या साइट पर जाइये आपको टेढ़े-मेढ़े अक्षरों में हिंदी लिखी मिलेगी। कंप्यूटर पर हिंदी लेखन में शिल्प यानी डिजाइन का बेहद अभाव है। हिंदी अखबारों में आप सुंदर और मनोहारी फॉंट देख सकते हैं। सवाल उठता है कि ब्लॉगों और वेबसाइटों में इतने सुंदर फॉंट देखने को क्यों नहीं मिलते हैं।
दरअसल, हिंदी के अखबारों की शिल्पकारी यानी डिजाइनिंग बेहद महंगे सॉफ्टवेयरों यानी मृदुवसनों पर की जाती है, जो हिंदी वेबसाइटों और ब्लॉगों के लिए उपलब्ध नहीं होते हैं अगर होते भी है तो उनके फॉट यूनिकोडित नहीं होते हैं, अत: लिख भी दिए जाएं तो उन्हें पढ़ने में दिक्कतें आएंगी।
तो कंप्यूटर पर हिंदी को सुंदर कैसे देखें। यह समस्या हिंदी ब्लॉगिंग जगत में लगातार बरकरार है। मैं भी इस समस्या से जूझ रहा था। कोशिश थी कि हिंदी के टेढ़े-मेढ़े और बेढंगे फॉट- ताहोमा(ब्लॉग में प्रयुक्त) और यूनिकोड मंग(हिंदी वेबसाइटों में प्रयुक्त फॉंट) की दुनिया से बाहर निकला जाए। काफी कोशिशें कीं। कहा जाता है कि सच्चे मन से की गई कोशिशें कभी बेकार नहीं जातीं। यही वजह थी कि मेरी कोशिशें भी बेकार नहीं गई।
अन्वेषण के दौरान मुझे कई सुंदर, सुघड़, मनोहारी और आकर्षक यूनिकोडित फॉंट मिले। उदाहरण के तौर पर- सिद्धांता, कोकिला, अपराजिता, डीवीटीटी योगेश, संस्कृत-2003 के नाम गिनाए जा सकते हैं। इन फॉंटों को मैंने अपने कंप्यूटर पर इंस्टॉल कर लिया। इंस्टॉल करने के बावजूद मैं इन फॉटों में अपना ब्लॉग नहीं लिख पाता था। हां, ऑपन ऑफिस में लिखकर इसे अपने ब्लॉग पोस्ट में चिपका लेता था। मगर, इसके साथ भी समस्या थी। कभी-कभी ब्लॉग पर इस फॉट में लिखे गए शब्द चिपकते नहीं थे। वही पुराना ताहोमा फॉट दिखने लगता था।
एक बात और, चाहकर भी ब्लॉग पोस्ट का हेडर और डेट-हेडर का फॉंट नहीं बदल पाता था। ब्लॉग का हेडर, सब-हेडर, विगेट्स, टैब, फुटर के फॉट भी नहीं बदल पाता था।

अचानक दिमाग में एक युक्ति सूझी। मैंने अपने ब्लॉग के एचटीएमएल कोड में थोड़ी फेरबदल का फैसला किया।(साफ-साफ बता दूं कि मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है, साथ हीं मुझे सॉफ्टवेयर यानी मृदुवसन का भी कोई ग्यान नहीं है) इसके बावजूद मैंने इस दिशा में कोशिश करने का फैसला किया और अपने प्रयास में सफल रहा।
थोड़ी-सी फेरबदल ने मेरे ब्लॉग का नक्शा बदल दिया। मैं अपने ब्लॉग के ब्लॉग पोस्ट का हेडर और डेट-हेडर, ब्लॉग का हेडर, सब-हेडर, विगेट्स, टैब, फुटर के फॉटों को बदलने में कामयाब रहा।
अगर आप भी अपने ब्लॉग का नक्शा बदलना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए-
  • सबसे पहले आपको अपने ब्लॉग का बैक-अप लेना चाहिए। ऐसा करने के लिए आप पहले ब्लॉग में लॉग-इन कर लें। फिर डैश-बोर्ड में जाकर, डिजाइन विकल्प चुने। और फिर एडिट एचटीएमल विकल्प पर क्लिक करें। पूरे एचटीएमएल कोड को कॉपी कर नोट पैड में चिपका लें। फिर उसे डेस्क टॉप पर सेव कर लें।
  • अब एचटीएमएल कोड बॉक्स के स्क्रॉल को नीचे सरकाइये। आपको Group description="Page" selector="body" मिलेगा। इसके नीचे ध्यान से देखिए। 20px Arial, Tahoma, नजर आएगा। यहां Tahoma को अपने पसंसदा फॉट (Siddhanta, Aparajita, Kokila इनमें से कोई एक) से बदल लीजिए। ये फॉट मुफ्त हैं और इन्हें से डाऊनलोड और इंस्टॉल किया जा सकता है।
  • इसी लाइन में एक और Tahoma मिलेगा उसे भी, पहले बदले गए फॉट में बदलिए।
  • स्कॉल नीचे सरकाइये। आगे आपकोGroup description="Blog Title" selector=".header h1"मिलेगा। इसके नीचे के एचटीएमएल वाक्य में Tahoma को अपने पसंदीदा यूनिकोड फॉंट (Siddhanta, Aparajita, Kokila इनमें से कोई एक) से बदल लीजिए।
  • आगे स्क्रॉल करने पर आपको Group description="Blog Description" selector=".header .description" मिलेगा.. इसके आगे के Tahoma को बदलिए।
  • फिर Group description="Tabs Text" selector=".tabs-inner .widget li a" नीचे के Tahoma को।
  • फिर Group description="Date Header" selector=".main-inner .widget h2.date-header, .main-inner .widget h2.date-header span" नीचे के ताहोमा को।
  • फिर Group description="Post Title" selector="h3.post-title, h4, h3.post-title a"ताहोमा को।
  • फिर Group description="Gadget Title" selector="h2" नीचे के ताहोमा को।
  • फिर Group description="Gadget Text" selector=".sidebar .widget"नीचे के ताहोमा को।
काम पूरा होते ही आप SAVE TEMPLATE को सेव कर लें। और अपने ब्लॉग के बदले हुए नक्शे को देखे। बहुत की खूबसूरत, मनोरम, आकर्षक दिखेगा आपका ब्लॉग।

अगर आप इस बदलाव से खुश नहीं हैं तो आपने डेस्कटॉप पर नोट पैड में जो एचटीएमएल कोड का बैक-अप ले रखा है। उसे एचटीएमएल कोड के बॉक्स में चिपकाकर SAVE TEMPLATE कर लें और आपका पुराना ब्लॉग स्वरूप आ जाएगा।

प्रयोग के परिणाम को जरूर बताएं और ब्लॉगिंग की दुनिया को खूबसूरत बनाए।

शनिवार, 25 फ़रवरी 2012

कंप्यूटर पर हिंदी में टाइपिंग हुई और भी आसान



 
कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग अब ज्यादा मुश्किल नहीं रह गई है। लेकिन अब कई लोग कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग के बारे में पूछते हैं।
यहां हम ऐसा मानकर चल रहे हैं कि कंप्यूटर पर ज्यादातर लोग विंडो का ही इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि मैं उबंटू का इस्तेमाल कर रहा हूं।
जो लोग विंडो विस्टा या विंडो-7 का इस्तेमाल कर रहे हैं वो--- स्टार्ट-- सैटिंग-- कंट्रोल पैनल--- रिजनल एंड लैंग्वेज में जाकर हिंदी भाषा चुन लें और एप्लाइ एंड ओके क्लिक कर लीजिए। बस इतना करना है।
जो लोग विंडो एक्सपी या इस्तेमाल कर रहे हैं उनके लिए हिंदी में टाइपिंग के लिए नीचे की विधियों में कोई एक चुन लें।
हां, याद रखे सैंटिग पूरी होने के बाद.. इंगलिश से हिंदी और हिंदी से इंगलिश बदलने के लिए अल्ट+शिफ्ट का इस्तेमाल करना पड़ता है।


1.
अगर आप कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग करना चाहते हैं तो आपको ज्यादा मेहनत करने की करने की जरूरत नहीं है, बस यहां से हिंदी टूलकिट डाऊनलोड कर लीजिए और इसे कंप्यूटर पर इंस्टॉल कर दीजिए और इस पेज पर बताए गए तरीकों से कुछ कंप्यूटर पर सैटिंग कर लें।
हिंदी टूलकिट डाऊनलोड करने के बाद आपको एक्सपी सीडी की जरूरत नहीं पड़ेगी।
बस सैटिंग करने के बाद हिंदी में लिखना हो तो अल्ट+शिफ्ट दबाइये
और फिर हिंदी लिखना हो तो अल्ट+शिफ्ट दबाइये।
2.
अगर आपके पास एक्सपी सीडी है और आप उसकी सहायता से कंप्यूटर पर सैटिंग करना चाहते हैं। तो इस पृष्ठ पर दिए गए नियमों की सहायता ले सकते हैं।
3.
कंप्यूटर पर टाइप करना नहीं आती है तो पांच मिनट में ये काम भी आप सीख सकते हैं।
हमारे इस पेज पर जाइये और पांच मिनट में टाइपिंग सीख जाइये।
कंप्यूटर पर हिंदी से जुड़ी समस्याओं के समाधान से लिए यहां क्लिक करें।



सोमवार, 26 दिसंबर 2011

फॉट के बारे में जानकारी चाहिए

ये शब्द सिद्धांत फॉंट में लिखे जा रहे हैं। ये फॉंट कैसा दिखता है कृप्या जानकारी दें। साथ ही, ये भी बताने की कृपा करें कि हिंदी विकिपीडिया में किस फॉंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। पहले विकिपीडिया में मंगल फॉट का इस्तेमाल हो रहा था, जो सुंदर नहीं दिखता था, लेकिन अब किसी अन्य फॉंट के कारण ये सुंदर दिख रहा है। बताएंगे ये फॉंट कौन सा है।
ये शब्द अपराजिता फॉंट में लिखे गए हैं- प्रतिक्रिया जानना चाहता हूं कि ये किस प्रकार दिख रहे हैं। आप अपनी प्रतिक्रिया से जरूर अवगत कराएं । ये हमारे लिए और भी आवश्यक है।
ये शब्द कॉकिला फॉंट में लिखे जा रहे हैं। प्रतिक्रिया जानना चाहता हूं कि ये फॉंट किस प्रकार दिखते हैं।
सिद्धांत फॉंट यहां से डाऊनलोड किया जा सकता है।
अपराजिता और कोकिला फॉंट यहां से डाऊनलोड किए जा सकते हैं।

रविवार, 18 दिसंबर 2011

पांच मिनटोंमें सीखो कम्प्यूटर पर हिंदी लिखना


नोट- ये लेख लीना जी द्वारा विरचित है। जो leena.mehendale@gmail.com से प्राप्त हुआ है। अंत में मैंने एक छोटी जानकारी मात्र दी है।
बच्चों, अब तो स्कूलोंमें संगणक (कम्प्यूटर) सिखाया जाने लगा और तुममेंसे
कईयोंके घर में भी होगा। तो क्या तुम जानते हो कि संगणक पर हिंदी सीखने
के लिये एक युक्ति है जिसमें केवल आधा घंटा पर्याप्त है। वह भी अंग्रेजी
टंकन-ज्ञान पर निर्भरता के बिना। और अगर पूरी बात कहूँ तो हरेक भारतीय
भाषा सीखनेकी यही युक्ति है।

इस युक्तिका नाम है इनस्क्रिप्ट की-लेआउट अर्थात् संगणकके की-बोर्ड या
कुंजीपटलपर चलनेवाला एक विशिष्ट वर्णक्रम। लेकिन इसे सीखनेसे पहले
तुम्हें बस एक बार अपने संगणककी परीक्षा लेनी है और अगर वह खरा उतरा तो
तुम यह युक्ति सीख सकते हो।
तो पहले संगणककी परीक्षा इस प्रकार -- Go to start -> setting -> control
panel -> Regional and Language -> click
एक खिडकी खुलेगी जिसके ड्रॉप-डाउन मेन्यू पर लिखा होगा - ENG. मेन्यूमें
संसारकी बीसियों भाषाएँ मिलेंगी, और यदि हिंदी भी मिल जाय तो समझो
तुम्हारा संगणक परीक्षा पास हो गया। अब हिंदीको क्लिक करो और अप्लाय तथा
ओके के बटन भी दबाओ।। ऐसा करते ही संगणकके सबसे नीचेवाली पट्टीपर (टास्क-
बार पर) EN दीखने लगेगा और क्लिक करनेपर हिंदी का ऑप्शन भी मिलेगा।
यह काम केवल सबसे पहली बार करना है -- बारबार नही।
अब पहले वर्ड फाईल खोलकर फिर हिन्दी का ऑप्शन ले आओ और कोई भी कुंजी दबाओ
तो हिंदी अक्षर मिलेंगे।
तो अब तुम्हारा संगणक पास हो गया और तुम इनस्क्रिप्ट विधीसे हिंदी सीखना
आरंभ कर सकते हो।

अब कोई चित्र देखो जिसमें इनस्क्रिप्ट ले-आऊट बताया गया है।
इस लेआऊटमें वर्णोंका क्रम वैसे ही चलता है जैसा हमने कक्षा एकमें पढा
होता है -- अर्थात् कखगघ..., चछजझ..., या अआइईउऊ... । अतः कुंजियाँ
खोजनेकी दिक्कत नही है, जो अंग्रेजी सीखनेमें है । साथही इसमें तमाम
व्यंजन दायें और स्वरकी मात्राएँ बाँये हाथसे लगानेका चलन है, जिससे
अपनेआप एक लयसी बँध जाती है और थोडीही प्रॅक्टिसमें टंकनका काम तुम शीघ्र
गतिसे कर सकते हो।

अब चिन्ता छोडो की तुम्हारे कुंजीपटलपर हिंदी स्टिकर तो लगे ही नही हैं
-- बस निश्चिंत होकर चित्र देखो, अपना कुंजीपटल देखो और सीखो यह युक्ति।

पहले दो मिनटोंमें सीखो बीस अक्षर
कख-गघ --- सामान्य कुंजीपटलके अंग्रेजी अक्षर K-I की जोडी देखो। यही कख
और गघ हैं।
तथ- दध --- अगली दो कुंजियाँ L-O हैं जो तथ, दध के लिये हैं,
चछ- जझ --- अगली चछ,जझ की
टठ -डढ --- और उससे अगली टठ डढ की।
र ह --- क के बाँई ओर JU की कुंजीसे र-ह लिखते हैं और
पफ -बभ ---उससे बायें H-Y पर पफ, बभ हैं।
कुंजियोंकी ये जगहें समझकर आत्मसात् करनेको दो मिनट पर्याप्त हैं।
कठिन (भारी) अक्षरके लिये (अर्थात् खघ,थध,छझ,ठढ,फभ) शिफ्टके साथ कुंजी
दबानी होगी।

अगले दो मिनटोंमें सीखो और बीस अक्षर

बाँईं ओर की पाँच कुंजी-जोडियों बाराखडी के दस स्वरोंके लिये हैं। इन्हे
भी हमने पहली कक्षामें रटा था -- अआइईउऊएऐओऔअंअः

अ आ – अंग्रेजी अक्षर DE की जोडी
इ ई – FR की जोडी
उ ऊ – GT की जोडी
ए ऐ – SW की जोडी
ओ औ – AQ की जोडी
इनका क्रम ओऔ,एऐ,अआ,इई,उऊ रखा गया है क्योंकि इसमे सुविधा है। यहाँ
अंग्रेजी अक्षर मैंने केवल पहली बार जगह बताने के लिये लिखे हैं, याद
करने के लिये नही।
शिफ्टकुंजी के साथ लिखनेपर स्वतः स्वर लिखा जाता है परन्तु किसी व्यंजनकी
मात्रा लगाने के लिये शिफ्ट कुंजी नही लगेगी।
इस प्रकार दस मात्राएँ तथा उन्हें लगाने का तरीका समझने के लिये अगले दो
मिनट पर्याप्त हैं।

इन कुंजियोंको समझकर यदि हम प्रॅक्टिस करें --
काकी, चाची, दादी, ताई, ताऊ, बाबा, पापा, काका, चाचा, टाटा, दीदी -- तो
इस कुंजी रचना की सरलता तत्काल मोह लेती है।

बचे अक्षरोंको एक बार ढूँढ कर समझ जा सकता है।
शिफ्टके साथ ५,६,७,८, अंकोंकी कुंजियोंसे ज्ञ त्र क्ष श्र तथा + की
कुंजीसे ऋ लिखते हैं।
सबसे निचली पंक्ति में तिसरी कुंजीसे आरंभ कर म (शिफ्ट के साथ ण), न, व,
ल (शिफ्ट के साथ मराठी, कन्नड आदि भाषाओंका ळ), स (शिफ्ट के साथ श), ष
तथा अन्तिम कुंजीपर य (शिफ्ट के साथ बंगालीका दूसरा य) हैं।
ड से अगली कुंजी पर ञ है। शिफ्ट के साथ ह की कुंजीसे ङ लिखते हैं।
अनुस्वार के लिये अक्षर लिखने के बाद अंग्रेजी X की कुंजी लगाना। इसे
शिफ्ट के साथ लगानेपर चंद्रबिंदु लगता है।
जरासे अभ्यास से ये याद हो जाते हैं।

संयुक्त अक्षर
संस्कृत के नियमानुसार व्यंजन में अ लगाकर उसे पूरा किया जाता है। जब कि
यहाँ किसी भी कुंजीसे पूर्ण व्यंजन लिखा जाता है ताकि अ की मात्रा बारबार
न लगानी पडे। अतः इस कुंजीपटलमें अ की कुंजी (Dअक्षर पर) लगानेपर वहाँ
हलन्त लगता है और अगला व्यंजन उसमें जुड जाता है।
यदि लिखना हो क्रम तो क , हलन्त ,र ,म
परंतु कर्म लिखने के लिये क, र , हलन्त , म लिखा जायगा।
कृपा लिखनेके लिये क में ऋ की मात्रा (बिना शिप्ट के) और विसर्ग चिह्न के
लिये शिफ्टके साथ - की कुंजी लगती है।
संगणक के सामने बैठकर लिखने लगो तो यह सब पढनेमें जितना समय लगता है उससे
आधे समय में ही यह सब सीखा जाता है।

यदि संगणक ही परीक्षा में फेल गया तो तुम्हें उसकी मदद करनी पडेगी।
Regional and Language के मेन्यू में हिंदी न मिले तो उसे विण्डोजकी सीडी
से लोड करना पडेगा। विण्डोज ऑपरेटिंग सिस्टम की सीडी में एक i386 फाईल
होती है जिससे ये हिंदी फॉण्ट संगणककी समझ में आते हैं। यह फाइल विण्डोज
की सीडी पर रखी होती है, लेकिन हर संगणक पर बाय डिफाल्ट लोड नही होती ।
इसीलिये तुम्हें अलगसे डालनी पडेगी। यदि तुम्हारे पास सीडी न हो तो किसी
दोस्तकी सीडीसे i386 फाईल को पेनड्राइव्ह पर ले आओ और उससे लोड करो।
तो बस सीखो हिंदी फटाफट और भेजो मुझे हिंदी ईमेल मेरा पता है --
leena.mehendale@gmail.com
यदि संभव हो तो इनस्क्रिप्ट सीखने का एक विडियो भी देखो जो मैंने अपनी
यूट्यूब sanskrittv पर रखा है।

संपूर्ण विधि को वीडियो में देखने लिए इस लिंक को चटकाएं
विशेष नोट- हां, अगर संगणक(कंप्यूटर) परीक्षा में असफल हो गया हो तो एक और युक्ति से उसमें हिंदी सक्षम किया जा सकता है।
बस अपने संगणक में हिंदी टूलकिट इंस्टॉल कर लीजिए और इस लेख में बताए गए नियम के अनुसार कंट्रोल पैनल में जाकर हिंदी भाषा विकल्प सेट कर लीजिए।
इस कड़ी में सब कुछ विस्तार से बताया गया है और यहां से हिंदी टूलकिट डाऊनलोड किया जा सकता है।--
यहां से--