हिंदी शोध संसार
सुवचन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सुवचन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 10 अगस्त 2011

सुवचन- संस्कृत साहित्य का अनमोल खजाना


वरम एकौ गुणी पुत्रौ न तु मुर्खा शतान्यपि

एकश्चंद्र: तमो हन्ति न तु तारा सहस्त्रश:

भावार्थ- एक ही गुणी पुत्र अच्छा है न कि सैंकड़ों मुर्ख। क्योंकि एक ही चंद्र संसार के अंधकार को हर लेते हैं जबकि हजारों तारे मिलकर ऐसा नहीं कर पाते हैं.

मनस्येकं वचस्येकं कर्मण्येकं महात्मनाम्।
मनस्यन्यत् वचस्यन्यत् कर्मण्यन्यत् दुरात्मनाम्

भावार्थ- महान व्यक्तियों के मनमे जो विचार होता है वही वे बोलते है और वही कॄति में भी लाते हैं उसके विपरीत नीच लोगों के मनमे एक होता है वो बोलते उससे हैं और करते उससे भी अलग है. यानी महात्माओं का मन, वचन और कर्म एक होता है जबकि दुरात्माओं का मन, वचन और कर्म अलग अलग होता है।

शोको नाशयते धैर्य, शोको नाशयते श्रॄतम्।
शोको नाशयते सर्वं, नास्ति शोकसमो रिपु:।।
भावार्थ- शोक धैर्य को नष्ट करता है, शोक ज्ञान को नष्ट करता है, शोक सर्वस्व का नाश करता है. इसलिए शोक जैसा कोई शत्रु इस संसार में नहीं है |

आर्ता देवान् नमस्यन्ति, तप: कुर्वन्ति रोगिण:।
निर्धना: दानम् इच्छन्ति, वॄद्धा नारी पतिव्रता।।
भावार्थ- संकट में लोग भगवान की प्रार्थना करते हैं, रोगी व्यक्ति तप करने की चेष्टा करता है। निर्धन को दान करने की इच्छा होती है तथा वॄद्ध स्त्री पतिव्रता होती है। यानी कुछ लोग केवल परिस्थिति के कारण अच्छे गुण धारण करने का नाटक करते हैं।

सम्पतं च विपत्तम च महतमां एकरूपता

उदये सविता रक्ता रक्ताश्च मये यथा।

भावार्थ- महान लोग दुख और सुख में एक जैसे होते हैं जैसे सूर्य उदय और अस्त दोनों ही समय एक जैसा होता है।

उपाध्यात् दश आचार्य: आचार्याणां शतं पिता।
सहस्रं तु पितॄन् माता गौरवेण अतिरिच्यते।
भावार्थ- आचार्य उपाध्याय से दस गुना श्रेष्ठ होते हैं। पिता सौ आचार्यों के समान होते हैं। और माता पिता से हजार गुना श्रेष्ठ होती हैं।

दूरस्था: पर्वता: रम्या: वेश्या: च मुखमण्डने।
युध्यस्य तु कथा रम्या त्रीणि रम्याणि दूरत:।।
भावार्थ- पहाड़ दूर से बहुत अच्छे दिखते हैं। मुख विभूषित करने के बाद वैश्या भी अच्छी दिखती है। युद्ध की कहानियां सुनने को बहुत अच्छी लगती है। लेकिन ये तीनों ही चीजें दूर में ही अच्छी होती हैं।



मंगलवार, 2 अगस्त 2011

संतकवि रसखान की अनुपम कृति

  • मानुष हौं तो वही रसखानि, बसौं बृज गोकुल गांव के ग्वारन।
  • जो पशु हौं, तो कहां बस मेरो, चरौं नित नंद की धेनु मझारन।।
  • पाहन हौं, तो वही गिरि को, जो धरयों कर छत्र पुरंदर धारण।
  • ज्यौ खग हौं, तो बसेरो करौं मिली कालिंदीकूल कदम्ब की डारन।

  • या लकुरि अरु कामरिया पर, राज तिरु पुर को तजि डारौं।
  • आठों सिद्धि नवों निधि को सुख, नंद की धेनु चराई बिसारौं।।
  • इन आंखन सौं कबौं रसखानि, बृद के वन-बाग तड़ाग निहारौं।
  • कोटिक हौं कलधौत के धाम, करील के कुंजन ऊपर वारौं।।

  • मोर-पंखा सिर ऊपर राखिहौं, गुंज की माल गरे पहिरौंगी।
  • ओढ़ि पितंबर ले लकुटी, बन गोधन ग्वारिन संग फिरौंगी।।
  • भाव तो वोहि मेरी रसखानि, सो तेरे कहे सब स्वांग भरौंगी।
  • या मुरली मुरलीधर की, अधरान धरि अधरा ना धरौंगी।।

  • शेष महेश गणेश दिनेश, सुरेशहूं जाहि निरंतर गावै
  • जाहि अनादि अनंत अखंड, अछेद अभेद सुदेव बतावै।।
  • नारद से सुक व्यास रटै, पचि हारे तौ पुनि पार ना पावै।
  • ताहि अहीर की छोहरिया, छछिया भर छाछ पे नाच नचावै।।

  • धूरि भरे अति शोभित श्याम जू, जैसी बनी सिर सुंदर चोटी।
  • खेलत खात फिरै अंगना, पग पैरी बाजती पीरी कछौटी।।
  • जा छवि को रसखान विलोकत, बारत काम कलानिधि कोटी।
  • काग के भाग कहा कहिए, हरि हाथ सों ले गयो माखन रोटी।ष

  • बैन वही उनको गुन गाई, औ कान वही उन बैन सो सानी।
  • हाथ वही उन गात सरै, औ पाइ वही जो वही अनुजानी।।
  • आन वही उन आन के संग, और मान वही जु करै मनमानी।
  • त्यों रसखानि वही रसखानि, जो है रसखानि सो है रसखानि।।

  • शंकर के सुर जाहि जपै, चतुरानन ध्यावै धर्म बढ़ावै।
  • नैक हिये जिहिं आनत ही, जड़ मूढ़ महा रसखानि कहावै।।
  • जा पर देव अदेव भू अंगना, वारत प्राणन प्राणन पावै।
  • ताहि अहीर की छोहरिया, छछिया भर छाछ पे नाच नचावै।।

मंगलवार, 16 मार्च 2010

मित्र की कसौटी

पापा निवारयति योज्यते हिताय

गुह्यं निगुह्यति च गुणानिम् प्रकटम करोति

आपद गतं न च जहाति ददाति काले

सन्नमित्र लक्ष्णंमिदं प्रवदन्ति संत:।

अर्थ- पापा से बचाता है, हित के काम में लगाता है, छुपाने योग्य बात छुपाता है, गुण प्रकट करता है, विपत्ति के समय साथ नहीं छोड़ता है, बल्कि, तन-मन-धन से मदद करता है, संतो ने अच्छे मित्रों से यही लक्षण बताएं हैं.

गोस्वामी तुलसीदास ने कहा-
निज दुख गिरि सम रज करि जाना।
मित्र के दुख रज मेरू समाना।।




जय हिंदी जय भारत

सोमवार, 15 मार्च 2010

सुवचन - संस्कृत साहित्य के अनमोल मोती


एकवर्णं यथा दुग्धं भिन्नवर्णासु धेनुषु ।
तथैव धर्मवैचित्र्यं तत्त्वमेकं परं स्मॄतम्।।


प्रिय वाक्य प्रदानेन सर्वे तुष्यन्ति जन्तुव:
तस्मातदेव व्यक्तव्यं वचने का दरिद्रता।

मातृवत परदारेषु पर द्रव्येषु लोष्टवत
आत्मवत सर्वभुतेष य: पश्चयति स पंडित:

अष्टादश पुराणेषु व्यासस्य वचनं द्वियम्
परोपकाराय पुण्याय पापाय पडपीडनम।

उद्यमेन हि सिद्यन्ति कार्याणि न मनोरथै
न हि सुप्तस्य सिंहस्य प्रविशन्ति मुखे मृगा।

माता शत्रु पिता वैरी ये न बालो न पाठित:
ना शोभते सभा मध्य हंस मध्य वकोयथा।

उपदेशो हि मुर्खानां प्रकोपाय न शान्तये
पय: पानं भुजंगानां केवल विषवर्धनम।

काक चेष्टा वको ध्यानम स्वान निद्रा तथैव च
अल्पहारी गृह त्यागी इति विद्यार्थी पंथ लक्षणम

पापा निवारयति योज्यते हिताय
गुह्यं निगुह्यति गुणानिम प्रकटम करोति
आपद गतं ना च जहाति ददाति काले
सन्मित्र लक्ष्णनम इदं प्रवदन्ति संत।

काव्य शास्त्र विनोदेन कालो गच्छति धीमताम
व्यसनने च मुर्खानां निद्रया कलहेन वा।

अल्पानामपि वस्तुनां संहति कार्यसाधिका
तृणैर्गुणत्वमापन्नैर बध्यन्ते मत्तदन्तिन:

शैले शैले ना माणिक्यम मौक्तिकं न गजे गजे
साधवो न हि सर्वत्र चंदनं न वने वने।

सर्वं परवशं दु:खं सर्वम् आत्मवशं सुखम् ।
एतद् विद्यात् समासेन लक्षणं सुखदु:खयो:।
भावार्थ- जो चीजें अपने अधिकार में नही है वह सब दु:ख है तथा जो चीज अपने अधिकार में है वह सब सुख है। संक्षेप में सुख और दु:ख के यह लक्षण है ।

अलसस्य कुतो विद्या अविद्यस्य कुतो धनम् ।
अधनस्य कुतो मित्रम् अमित्रस्य कुतो सुखम्।।
भावार्थ- आलसी मनुष्य को ज्ञान कैसे प्राप्त होगा? यदि ज्ञान नहीं तो धन नहीं मिलेगा। यदि धन नहीं है तो अपना मित्र कौन बनेगा? और मित्र नहीं तो सुख का अनुभव कैसे मिलेगा।

आकाशात् पतितं तोयं यथा गच्छति सागरम्।
सर्वदेवनमस्कार: केशवं प्रति गच्छति।।
भावार्थ- जिस प्रकार आकाश से गिरा जल विविध नदियों के माध्यम से अंतिमत: सागर से जा मिलता है उसी प्रकार सभी देवताओं को किया हुवा नमन एक ही परमेश्वर को प्राप्त होता है।

नीरक्षीरविवेके हंस आलस्यम् त्वम् एव तनुषे चेत् ।
विश्वस्मिन् अधुना अन्य: कुलव्रतं पालयिष्यति क:।।
भावार्थ- अरे हंस यदि तुम ही पानी तथा दूध भिन्न करना छोड दोगे तो दूसरा कौन तुम्हारा यह कुलव्रत का पालन कर सकता है ? यदि बुद्धिवान तथा कुशल मनुष्य ही अपना कर्तव्य करना छोड दे तो दूसरा कौन वह काम कर सकता है ?

पापं प्रज्ञा नाशयति क्रियमाणं पुन: पुन:
नष्टप्रज्ञ: पापमेव नित्यमारभते नर:।।
भावार्थ-बार बार पाप करनेसे मनुष्य की विवेकबुद्धि नष्ट होती है और जिसकी विवेकबुद्धि नष्ट हो चुकी हो, ऐसी व्यक्ति हमेशा पाप ही करता है।

अधमा धनमिच्छन्ति धनं मानं च मध्यमा।
महानतो मानमिच्छन्ति मानो हि महतां धनम।।

विद्या ददाति विनयम विद्यायाति पात्रताम।
पात्रत्वा धनंमाप्नोति धन: धर्म: तत: सुखम।।

अनेकशास्त्रं बहुवेदितव्यम् अल्पश्च कालो बहवश्च विघ्ना

यत् सारभूतं तदुपासितव्यं हंसो यथा क्षीरमिवाम्भुमध्यात्

भावार्थ- पढ़ने के लिए बहुत से शास्त्र हैं और ज्ञान अपरिमित है। अपने पास समय की कमी है और बाधाएं बहुत हैं। ऐसे में जैसे हंस पानी में से दूध निकाल लेता है उसी तरह हमें उन शास्त्रों का सार समझ लेना चाहिए।

कलहान्तनि हम्र्याणि कुवाक्यानां च सौदम्

कुराजान्तानि राष्ट्राणि कुकर्मांन्तम् यशो नॄणाम्

भावार्थ- झगडोंसे परिवार टूट जाते हैं। गलत शब्द प्रयोग करने से दोस्त टूटते हैं। बुरे शासकों के कारण राष्ट्र का नाश होता है। बुरे काम करने से यश दूर भागता है।

दुर्लभं त्रयमेवैतत् देवानुग्रहहेतुकम् ।
मनुष्यत्वं मुमुक्षुत्वं महापुरूषसश्रय:।।
भावार्थ- मनुष्य जन्म, मुक्ती की इच्छा तथा महापुरूषोंका सहवास यह तीन चीजें परमेश्वर की कॄपा पर निर्भर रहते है |

सुखार्थी त्यजते विद्यां विद्यार्थी त्यजते सुखम्।
सुखार्थिन: कुतो विद्या कुतो विद्यार्थिन: सुखम्।।
भावार्थ- जो व्यक्ति सुख के पीछे भागता है उसे ज्ञान नहीं मिलेगा। तथा जिसे ज्ञान प्राप्त करना है वह व्यक्ति सुख का त्याग करता है। सुख के पीछे भागनेवाले को विद्या कहां और विद्यार्थी को सुख कहां।

दिवसेनैव तत् कुर्याद् येन रात्रौ सुखं वसेत्।
यावज्जीवं च तत्कुर्याद् येन प्रेत्य सुखं वसेत्।
भावार्थ-दिनभर ऐसा काम करो जिससे रातमें चैनकी नींद आ सके। वैसे ही जीवनभर ऐसा काम करो जिससे मॄत्यूपश्चात सुख मिले।
प्रिय वाक्य प्रदानेन सर्वे तुष्यन्ति जन्तवः
तस्मात् तदेव वक्त्वयम वचने का दरिद्रता


प्रिय वचन सभी जीवों को ख़ुशी देती है, तब प्रिय वचन बोलने में कंजूसी कैसी?


अष्ट दश पुरानेषु व्यासस्य वचनं द्वियम

प्रोप्करय पुण्याय पपय्पद्पिदानाम

गुरुवार, 4 सितंबर 2008

झुक जाते हैं शीश जहां

घोर व्यवसायिकता के युग में, उन गुरूओं के प्रति, जो आज भी अपनी जिम्मेदारी के प्रति सजग हैं-
वंदे बोधमयं नित्यम गुरूं शंकर रूपिणम्.
यमाश्रितो से वक्रोपि चंद्र सर्वत्र वंदते.
भाव-सद-असद का बोध कराने वाले शिव रूपी गुरू को नमन है, जिनका आश्रय पाकर टेढ़ा चद्रमा भी हर जगह पूजा जाता है.
गुरू ब्रह्मा गुरू विष्णु गुरू देवो महेश्वर:
गुरू साक्षात परब्रह्म तस्मै श्रीगुरुवे नम:
भाव- गुरू बह्मा, विष्णु और कल्याणकारी शिव के स्वरूप है. गुरू परमबह्म के तुल्य हैं, ऐसे गुरूओं को शत्-शत् नमन.
अखंड मंडलाकारं व्याप्तं येन चराचरं
तद पदं दर्शितम येन तस्मै श्रीगुरूवे नम:
भाव- अखिल विश्व के चर-अचर में व्याप्त ईश्वर का बोध कराने वाले गुरू को प्रणाम.
अज्ञान तिमिरांधस्य ज्ञानांजन शलाकया.
चक्षुन्मीलितं येन तस्मै श्रीगुरूवे नम:
अज्ञान के अंधकार में ज्ञान का प्रकाश फैलाने वाले गुरू को शत-शत नमन.
----------------------
गुरू कुम्हार शिष्य कुंभ हैं गढ़ि-गढ़ि काटै खोंट.
अंतर हाथ सहार दे, बाहर मारै चोट.
-------------------------------
बंदऊं गुरू पद कंज कृपा सिंधु नर रूप हरि.
महामोह तम पुंज जासु वचन रविकर निकर.
----------------
बंदऊं गुरू पद पदुम परागा.
सुरूचि सुवास सरस अनुरागा.
अमिय मूरिमय चूरन चारू.
शमन सकल भव रूज परिवारू.
श्री गुरू पद नख मणिगण जोति.
सुमिरत दिव्य दृष्टि हिय होती.
-----------------------------

बुधवार, 24 अक्टूबर 2007

प्रिय वाक्य प्रदानेन सर्वे तुष्यन्ति जन्तवः
तस्मात् तदेव वक्तव्यम वचने का दरिद्रता

प्रिय बोली हर किसी को सुख प्रदान करती है, तो ऐसी बोली बोलने में दरिद्रता कैसी?

KHAJANA

अधमा धनं इच्छन्ति धनं मानं च मध्यमा
महान्तो ही मानं इच्छन्ति मानो ही महताम धनं

नीच लोग धन चाहते हैं, मध्यमवर्गीय लोग धन और मान दोनों चाहते हैं और उच्च वर्गीय लोग केवल मान चाहते हैं, क्योंकि मान ही उनके लिए सबसे बड़ा धन होता है।