हिंदी शोध संसार

मंगलवार, 19 अप्रैल 2011

विंडो विस्टा में डिस्क पार्टिशन(विभाजन)


विस्टा में डिस्क पार्टिशन हेतू-

  1. अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में स्टार्ट मैन्यू क्लिक करें।
  2. स्टार्ट मैन्यू में कंप्यूटर पर राइट क्लिक करें।
  3. फिर यहां मैनेज पर क्लिक करें।
  4. यहां आपको लॉग-इन और पासवर्ड मांगा जा सकता है।
  5. खानापूर्ति कर कंटीन्यू क्लिक करें।
  6. बायीं ओर के खाने में स्टोर मैन्यू खोलें।
  7. फिर डिस्क मैनेजमेंट क्लिक करें।
  8. यहां पार्टिशन फॉर योर डिस्क मिलेगा।
  9. यहां जिस डिस्क का पार्टिशन करना चाहते हैं, इसमें राइट क्लिक करें।
  10. और, स्रिंक या एक्सटेंड वोल्यूम क्लिक करें।
  11. फिर जितने जीबी का डिक्स बनाना चाहते हैं खानापूर्ति कर लें।
  12. इस तरह आपका डिक्स पार्टिशन हो जाएगा। 
     

शुक्रवार, 8 अप्रैल 2011

आग है, बस जरूरत है तो सिर्फ हवा की

विश्वकप के बुखार में तप रहे देश को देख कर कोई कह नहीं सकता था कि इसका खुमार इतना जल्दी उतर जाएगा। और ऐसे उतर जाएगा कि एकबारगी पूरा देश कहने लगेगा कि इट्स नॉट टाइम फॉर आईपीएल.. और पूरा देश अन्ना हजारे के पीछे हो जाएगा। तीन सालों तक महंगाई की मार से त्रस्त जो जनता कराह भी नहीं पा रही थी, वो एकाएक हुंकार भर उठेगी। एकबारगी 1पूरा देश सड़कों पर उतर पड़ेगा। जंतर-मंतर से उठी अन्ना की आंधी पूरे देश में फैल गई। क्या बच्चे.. क्या जवान और क्या बूढे। सभी सड़कों पर उतर गए। चेन्नई हो या त्रिच्ची, बैंगलोर हो या हैदराबाद। जम्मू हो या भोपाल, इलाहाबाद हो या पटना। हर जगह हर तरफ, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठने लगी। वकील हो या शिक्षक, किसान हो या क्रिकेटर, अभिनेता हो या आम जनता हर कोई अन्ना के समर्थन में आगे आया।

आखिर एकाएक ये सब कैसे हो गया। आखिर क्रिकेट का विश्वविजेता भारत, एकाएक आंदोलन पर कैसे उतर आया। दरअसल, सबकुछ एकाएक नहीं हो जाता है और न एकाएक हुआ। लोगों के दिलों में गुबार था, गुस्सा था। आग सुलग रही थी, बस हवा की जरूरत थी। और बस, अन्ना ने उस आग को हवा दी। … और ये आग पूरे देश में फैल गया।

इस सिद्धांत को समझना मुश्किल नहीं है। अगर आप पिछले कुछ महीनों में घटे घटनाक्रम को देखे। देश में धमाके पर धमाके हो रहे थे। गृह मंत्री कपड़े बदल रहा था। देश के जवान नक्सलियों के हाथों मारे जा रहे थे, और सत्तारूढ़ पार्टी का 2महासचिव नक्सलवाद पर रोटी सेंक रहा था। देश का सिर टूजी, सीडब्ल्यूजी, एसजी और आदर्श घोटालों से झुक गया था। देश को लूटकर विदेशों में जमा किया गया कालाधन देश के लिए कोढ़ बन चुका था। देश की न्यायपालिका विधायक के रूप में काम करने लगी। देश की सरकार धूर्त लोमड़ी की तरह पग-पग पर चालाकी करती दिख रही थी। सरकार और उनके प्रवक्ता लोकतंत्र, कानून, प्रक्रिया, संविधान का नाम लेकर लोकतंत्र की हत्या कर रहे थे। देश लुट रहा था, लूट रहे थे नेता, मंत्री, उद्योगपति, मीडिया के लोग। जनता को दिखाया जा रहा था, तुम तरक्की कर रहे हो। जनता महंगाई में पिस भी बर्दास्त कर रही थी कि चलो देश विकास कर रहा है। लेकिन क्या, सरकार उन लूटेरों को बचा रही, सिर्फ और सिर्फ गोपनीयता के नाम पर। क्या इसी लूट के लिए जनता टैक्स देती है। क्या इसी लूट के लिए जनता महंगाई बर्दास्त कर रही है। क्या इस लूट के बाद भी जनता मान ले कि हम तरक्की कर रहे है, इसलिए महंगाई बढ़ती रही है। सिद्धांत साफ है, आग जनता के अंदर सुलग रही थी और हवा के झोंके का इंतजार कर रही थी।

और, अन्ना ने हवा दी और आग भड़क उठी।

देश के हालात का दूसरा पहलू है, व्यवस्था। राजा भ्रष्ट हैं तो क्यों, कलमाड़ी भ्रष्ट है तो क्यों, अशोक चव्हाण भ्रष्ट है तो क्यों, क्यों पीजे थॉमस सुप्रीमकोर्ट के कहने के बाद भी जाने से जाने इनकार कर देता है। इतना नहीं है कि सिर्फ यही लोग भ्रष्ट हैं। यहां हर कोई भ्रष्ट नजर आता है। आप भ्रष्ट नहीं तो आपको भ्रष्ट बनाने को कोशिश की जाती है। क्योंकि ऐसा नहीं तो भ्रष्ट भ्रष्टाचार से बचेगा कैसे। वो आपको भ्रष्ट बनाएगा। ताकि आपको भ्रष्ट बनाके वो स्वच्छ बन जाता है।

4कहने को भ्रष्टाचार से निपटने के लिए कानून बनाए जाते हैं। लेकिन असल में ये कानून भ्रष्टचारियों को बचाने के लिए बनाये जाते हैं। कहने को हमारे पास भ्रष्टाचार से निपटने के लिए जांच एजेंसियां, दंड एजेंसियां। मगर ये एजेंसियां कभी किसी मंत्री, नेता, अफसर को न्याय के कटघरे तक नहीं पहुंचाती हैं। दरअसल ये एजेंसियां, भ्रष्टों, बेईमानों, लूटरों और दरिंदों को बचाने के लिए है। दरअसल ये एजेंसियां उन्हीं को बचाने और हर सत्ता में रहने वाले को बचाने, विरोधियों को परेशान करने के लिए बनाई गई है। दरअसल ये एजेंसियां अच्छों का बुरा बनाने के लिए बनाई गईं हैं।

इन वकीलों का तो माशा-अल्लाह। ये वकील, कहीं भी जाएं, कुछ भी करें, वकील ही रहेंगे। आखिर जनता क्या करे। व्यवस्थाएं जनता के लिए बनती हैं। लेकिन यही व्यवस्थाएं जनता को कहने लगती है कि तुम मेरे लिए बने हो। जनता परेशान। क्या करे। कहां जाए। नेताओ के पास लूट का पैसा होता है। वो वोट खरीद की उसी जनता को लूटती है। नाम देती है विकास का।

3लियो टॉलस्टॉय की कहानी द इम्प एंड दी पीजेंट्स ब्रेड में शैतान ने कहता है कि इंसान के खून में लोमड़ी, सुअर और भेड़िया का खून पहले से मौजूद होता है।  बस उस खून को भड़काने की जरूरत है।

इसी तरह इनसान में अच्छाईयां भी छिपी होती है। बस उसे उभारने की जरूरत होती है।